लाइव न्यूज़ :

‘वोट चोरी’ पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रस्तुति शानदार, शरद पवार ने कहा- जांच करे निर्वाचन आयोग, महा विकास आघाड़ी को और सावधान रहना होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2025 14:03 IST

शरद पवार ने भतीजे अजित पवार के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ अपने गुट के हाथ मिलाने की अटकलों को भी खारिज कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष ने नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव पर अभी अपना रुख तय नहीं किया है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ हाथ नहीं मिलायेंगे।महा विकास आघाड़ी को महाराष्ट्र में चुनाव से पहले अधिक सावधान रहना चाहिए था।

नागपुरः राकांपा (शरद चंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि ‘वोट चोरी’ पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रस्तुति अच्छी तरह से शोध एवं दस्तावेजों पर आधारित थी तथा इस मामले की जांच करना निर्वाचन आयोग (ईसीआई) का काम है। पवार ने यहां एक प्रेसवार्ता में स्वीकार किया कि विपक्षी महा विकास आघाड़ी को महाराष्ट्र में चुनाव से पहले अधिक सावधान रहना चाहिए था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पहले ही इस पर गौर करना चाहिए था और सावधानी बरतनी चाहिए थी।’’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को एक ‘‘संस्थागत चोरी’’ बताया है और दावा किया है कि निर्वाचन आयोग गरीबों के मताधिकार को छीनने के मकसद इस ‘‘चोरी’’ को अंजाम देने के लिए भाजपा के साथ ‘‘खुलेआम साठगांठ’’ कर रहा है।

पवार ने कहा कि गांधी ने विस्तृत सबूतों के साथ अपनी प्रस्तुति (प्रेजेंटेशन) दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग को इस पर गौर करना चाहिए।’’ पवार ने इस बात पर खेद जताया कि राहुल गांधी द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शिवसेना (उबाठा) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बैठने की जगह एक अनावश्यक विवाद बन गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक पावरपॉइंट ‘प्रेजेंटेशन’ था। जब हम स्क्रीन पर कोई फिल्म देखते हैं, तो हम आगे नहीं, बल्कि पीछे बैठते हैं। फ़ारूक अब्दुल्ला और मैं पीछे बैठे थे। इसी तरह, उद्धव ठाकरे और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया भी प्रेजेंटेशन ठीक से देखने के लिए पीछे बैठे थे।’’

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव पर अभी अपना रुख तय नहीं किया है। पवार ने अपने भतीजे अजित पवार के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ अपने गुट के हाथ मिलाने की अटकलों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम कभी भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ हाथ नहीं मिलायेंगे।’’

टॅग्स :शरद पवारअजित पवारभारत के उपराष्ट्रपतिBJPचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर