लाइव न्यूज़ :

विदेश यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, नहीं लेंगे पार्टी मीटिंग में हिस्सा

By शिवेंद्र राय | Updated: July 12, 2022 15:54 IST

गुरूवार को कांग्रेस पार्टी की एक अहम मीटिंग होनी है। इस मीटिंग में अगले अध्यक्ष और 'भारत जोड़ो यात्रा' की चर्चा होनी है। लेकिन इससे पहले राहुल गांधी विदेश यात्रा पर निकल गए हैं। राहुल गांधी कहां गए हैं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी कतर एयरलाइंस के विमान से विदेश गए हैंकांग्रेस पार्टी की गुरूवार को एक अहम मीटिंग होनी हैपार्टी मीटिंग में नहीं रहेंगे राहुल गांधी

दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश दौरे पर चले गए हैं। राहुल गांधी की ये विदेश यात्रा ऐसे समय हो रही है जब संसद का मानसून सत्र शुरू होने में बस चंद दिन ही शेष हैं। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 17 जुलाई को वापस भारत लौटेंगे। बता दें कि संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा। मानसून सत्र की समाप्ति 6 अगस्त को होगी। 

संसद के मानसून सत्र के दौरान ही राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव भी होना है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति का चुनाव होना है जबकि 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति का चुनाव होगा। इस बार भाजपा के नेतृत्व में राजग ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। कभी भारतीय जनता पार्टी के नेता रह चुके पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं। अगर उपराष्ट्रपति की बात की जाए तो अभी तक सत्ता पक्ष और विपक्ष में से किसी ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। 

पार्टी मीटिंग में नहीं रहेंगे राहुल

राहुल गांधी कतर एयरलाइंस के विमान से विदेश गए हैं। हालांकि कांग्रेस नेता कहां गए हैं और ये उनकी निजी यात्रा है या आधिकारिक, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। राहुल गांधी विदेश यात्रा पर तब निकले हैं जब कांग्रेस पार्टी की गुरूवार को एक अहम मीटिंग होनी है। इस मीटिंग में कांग्रेस के अगले अध्यक्ष के बारे में भी चर्चा होनी है।

राहुल गांधी इससे पहले भी महत्वपूर्ण मौकों पर विदेश यात्रा पर जाते  रहे हैं। इस बार भी जब पार्टी की अहम मीटिंग होनी है और तटीय राज्य गोवा में कांग्रेस विधायकों में फूट पड़ी है तब राहुल फिर से विदेश यात्रा पर निकल गए हैं। राहुल गांधी के इस रवैये के कारण उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठते रहे हैं। कांग्रेस की गुरूवार को होने वाली मीटिंग में 'भारत जोड़ो यात्रा' की भी चर्चा होने वाली है जो 2 अक्टूबर से शुरू होगी।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसBJPद्रौपदी मुर्मूयशवंत सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप