लाइव न्यूज़ :

विपक्षी पार्टी हमारे साथ चलेंगी, हम उन्हें साथ लेकर चलेंगे, राहुल गांधी ने कहा-लोकतंत्र को बचाने के लिए हम आगे आएंगे, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 12, 2023 15:32 IST

जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री संजय झा, राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक को ऐतिहासिक करार दिया और आगे सभी विपक्षी दलों को एकजुट करना है।विचाराधारा की लड़ाई को मिलकर लड़ा जाएगा। भाजपा 100 सीट से कम सीट पर सिमट जाएगी।

नई दिल्लीः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अधिक से अधिक विपक्षी दलों को एकजुट करने और देश के लिए ‘विपक्ष का दृष्टिकोण’ सामने रखने का निर्णय लिया गया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अभी बात हो गई है। हमने काफी देर चर्चा की है। अधिक से अधिक पार्टियों को पूरे देश में एक जुट करने का प्रयास करना है। हम आगे एक साथ काम करेंगे ये तय हो गया है। नीतीश कुमार ने भाजपा पर जमकर हमला किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष को एक करने में एक बेहद ऐतिहासिक कदम लिया गया है, यह एक प्रक्रिया है। विपक्ष का देश के लिए जो विजन है हम उसे विकसित करेंगे। जितनी भी विपक्षी पार्टी हमारे साथ चलेंगी हम उन्हें साथ लेकर चलेंगे और लोकतंत्र और देश पर जो आक्रमण हो रहा है हम उसके ख़िलाफ एक साथ खड़े होंगे और लड़ेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली में कहा कि हमने यहां ऐतिहासिक बैठक की है। आज बहुत से मुद्दों पर चर्चा हुई है। हमने तय किया कि सभी पार्टियों को एक जुट कर और एक होकर आगे के चुनाव लड़ेंगे। हम सभी उसी रास्ते पर आगे चलेंगे।

खड़गे के आवास पर हुई इस बैठक में खड़गे, नीतीश और राहुल गांधी के अलावा बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री संजय झा, राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने इस बैठक को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि आगे सभी विपक्षी दलों को एकजुट करना है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने यहां पर ऐतिहासिक बैठक की है और बहुत सी चीजों पर चर्चा की है। हम सभी ने मिलकर तय किया कि सभी पार्टियों को एकजुट करना है और आने वाले चुनाव में एकजुट होकर लड़ना है। हम सब मिलकर इसी रास्ते पर काम करेंगे।’’

जद(यू) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार ने कहा कि यहां अंतिम रूप से बातचीत हो गई और इसी के आधार पर आगे अधिक से अधिक दलों को साथ लाना है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अधिक से अधिक पार्टियों को पूरे देश में एकजुट करने का प्रयास करेंगे। सब लोग सहमति जताएंगे, एकसाथ बैठेंगे, मिलकर चलेंगे। यह बात तय हुई है।

अंतिम तौर पर बात हो गई है, उसी के आधार पर आगे चलेंगे। जितने लोग सहमत होंगे उन सभी लोगों के साथ मिलकर आगे की चीजें तय करेंगे।’’ यह पूछे जाने पर कि कितने दल साथ आएंगे तो बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जिस दिन बैठेंगे, उस दिन जानिएगा। बहुत ज्यादा लोग इकट्ठा होंगे।’’

राहुल गांधी ने भी इस बैठक को विपक्षी एकजुटता के लिहाज से ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि विचाराधारा की लड़ाई को मिलकर लड़ा जाएगा। उनका कहना था, ‘‘विपक्ष को एकजुट करने में बहुत ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। यह एक प्रक्रिया है। देश के लिए विपक्ष के दृष्टिकोण को विकसित करेंगे। जितनी भी पार्टियां हमारे साथ चलेंगी, उनको साथ लेकर देश में विचारधारा की लड़ाई को लड़ेंगे।

संस्थाओं और देश पर जो आक्रमण हो रहा है उसके खिलाफ हम एकसाथ मिलकर खड़े होंगे।’’ इस बैठक से कुछ दिनों पहले ही, खड़गे ने नीतीश कुमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की थी।

जनता दल (यूनाइटेड) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार अतीत में कई बार कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों को 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए हाथ मिलाने की सलाह दे चुके हैं। इसी साल फरवरी में कुमार ने इस बात पर जोर दिया था कि यदि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल 2024 का लोकसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ते हैं, तो भाजपा 100 सीट से कम सीट पर सिमट जाएगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPकांग्रेसजेडीयूनीतीश कुमारतेजस्वी यादवमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप