लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में बोले राहुल गांधी- 'पिछले चुनाव में भाजपा ने विधायकों को पैसा देकर सरकार चोरी की थी'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 1, 2023 14:15 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। 1 मई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के तुमकुरु में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा ने विधायकों को पैसा देकर सरकार चोरी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कर्नाटक के तुमकुरु में चुनावी रैली को संबोधित कियाकहा- पिछले चुनाव में कर्नाटक की जनता ने भाजपा को नहीं चुना थाकहा- भाजपा ने विधायकों को पैसा देकर सरकार चोरी की थी

Karnataka Elections: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के तुमकुरु में चुनावी रैली को संबोधित किया और भाजपा का साथ-साथ पीएम मोदी पर भी जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने भाजपा पर पैसों से विधायक खरीदने और लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "पिछले चुनाव में कर्नाटक की जनता ने भाजपा को नहीं चुना था। भाजपा ने विधायकों को पैसा देकर लोकतंत्र को नष्ट करके कर्नाटक में सरकार चोरी की थी। पिछले 3 सालों से भाजपा ने कर्नाटक में केवल भ्रष्टाचार किया है। कर्नाटक की जनता ने भाजपा सरकार को 40% की सरकार कहा है मतलब जो भी ये काम करते हैं उसमें ये जनता से 40% कमीशन चोरी करते हैं।" 

राहुल गांधी ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री जी कर्नाटक आते हैं, लेकिन सिर्फ अपनी बात करते हैं। मोदी जी बताइए आपने पिछले 3 साल में कर्नाटक के लिए क्या किया और राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के लिए क्या करेंगे? ये चुनाव आपके बारे में नहीं, कर्नाटक के भविष्य के बारे में है। आप कहते हैं कांग्रेस ने आपको 91 बार गाली दी, लेकिन ये कभी नहीं कहते कि आपने कर्नाटक के लिए क्या किया?" कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तुमकुरु में जनसभा को संबोधित करने के दौरान अजान की आवाज सुनकर अपने भाषण को थोड़ी देर के लिए रोका भी। 

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। 1 मई को ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी तुमकुरु में चुनावी रैली के संबोधित किया। 

अमित शाह ने कहा "हमारे येदियुरप्पा जी ने कर्नाटक के लिए काफी काम किया है, हमने 4% मुस्लिम आरक्षण को खत्म करके लिंगायत और दलित समाज के आरक्षण को बढ़ाया है। अगर कांग्रेस पार्टी आई तो ये सारा आरक्षण लेकर फिर से मुस्लिम आरक्षण लाएगी। कन्नड़ भाषा के लिए अगर सबसे ज्यादा किसी ने काम किया है तो बीजेपी ने किया है। आईएएस, आईपीएस… सारे एग्जामिनेशन मोदी जी के आने के बाद कन्नड़ में देने की शुरूआत हुई। हमारा तो आग्रह है कि सभी स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई-लिखाई भी होनी चाहिए और अभिव्यक्ति भी होनी चाहिए।" 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023राहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीBJPबीएस येदियुरप्पाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो