लाइव न्यूज़ :

वाराणसी में 'किसान न्याय' रैली, प्रियंका गांधी ने कहा-सभी ने देखा योगी सरकार मंत्री और उनके बेटे को बचा रही है...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 10, 2021 15:05 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर और मां दुर्गा मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। वाराणसी के रोहनिया में आयोजित कांग्रेस की ‘किसान न्याय रैली’ के लिए पहुंचीं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी सबसे पहले बाबा विश्वनाथ मंदिर गईं और पूजा की। मां दुर्गा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। वाराणसी के विभिन्न मार्गो पर प्रियंका के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाये थे।प्रियंका गांधी का वाराणसी हवाई अड्डे पर कार्यकर्ताओं के जोरदार स्वागत किया।

वाराणसीः वाराणसी में 'किसान न्याय' रैली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी और मोदी सरकार पर हमला किया। गांधी ने कहा कि पिछले हफ्ते केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे ने अपने वाहन से 6 किसानों को कुचल डाला।

सभी पीड़ितों के परिवारों ने कहा कि वे न्याय चाहते हैं लेकिन आप सभी ने देखा है कि सरकार मंत्री और उनके बेटे को बचा रही है। वाराणसी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सीएम सार्वजनिक मंच से मंत्री को बचा रहे हैं। पीएम 'उत्तम प्रदेश' और आजादी का अमृत महोत्सव के प्रदर्शन को देखने लखनऊ आए लेकिन पीड़ित परिवारों का दुख साझा करने लखीमपुर खीरी नहीं जा सके।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मजबूत चुनौती पेश करने की कोशिश कर रही कांग्रेस की रविवार को वाराणसी में हुई ‘किसान न्याय रैली’ का आगाज मंत्रोचार, शंखनाद, हर-हर महादेव के साथ कुरान की आयात और गुरुवाणी से हुआ।

लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद पूर्वांचल में हुई कांग्रेस की बड़ी सभा को संबोधित करने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बाबा विश्वनाथ मंदिर और मां दुर्गा मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। प्रियंका गांधी के रैली स्थल पर पहुंचने के बाद जब कार्यक्रम का विधिवत आगाज हुआ तो सबसे पहले मंत्रोचार और शंखनाद किया गया।

इसके बाद प्रियंका समेत मंच पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने हर-हर महादेव का नारा लगाया। इसके उपरांत इस जनसभा में कुरान की आयत और गुरुवाणी का पाठ भी किया गया। इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने कहा, “कांग्रेस देश की इकलौती पार्टी है जो सभी धर्मों और वर्गों का प्रतिनिधित्व करती है। यही यहां देखने को मिला है।”

वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़े पूर्व मंत्री अजय राय समेत कांग्रेस की इस रैली में शामिल कई नेताओं ने हर-हर महादेव का उद्घोष के साथ आपने भाषण का समापन किया। इस रैली पर लखीमपुर खीरी की घटना की स्पष्ट छाप देखने को मिली। लगभग सभी वक्ताओं ने इस घटना का उल्लेख किया और मुख्य मंच के सामने एक बड़ा बैनर लगाया था जिस पर "अजय कुमार मिश्रा को बर्खास्त करो" लिखा हुआ था।

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए जाते समय हिरासत में लिए जाने और करीब दो दिनों तक पुलिस की अभिरक्षा में रहने के बाद प्रियंका की उत्तर प्रदेश में यह पहली जनसभा थी। राहुल गांधी और प्रियंका ने हिंसा के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में गत तीन अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आशीष मिश्रा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाप्रियंका गांधीराहुल गांधीकांग्रेसBJPयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?