लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने डिलीट किया ट्वीट, योगी सरकार पर बेरोजगारी को लेकर साधा था निशाना, जानें क्या लिखा था  

By अनुराग आनंद | Updated: February 15, 2020 20:45 IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीरगंज कचहरी में देसी बम फटने से वकीलों के घायल होने की घटना को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर निशाना साधा था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है, 'सरकार का काम होता है कि नौकरियां दें लेकिन यूपी सरकार हर साल बेरोजगारों को बढ़ाने का काम कर रही है।"प्रियंका गांधी वाड्रा से जब दिल्ली हार का सवाल किया तो उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा था कि दिल्ली में बात कर लूंगी।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला कर रही हैं। प्रियंका यूपी के अलग-अलग हिस्से में जाकर लोगों से मिल रही हैं और प्रदेश के योगी सरकार के खिलाफ अपनी बात रख रही हैं। अब बेरोजगारी के मुद्दे पर शनिवार को प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर हमला बोला है। ट्वीट करने के कुछ देर बाद ही प्रियंका गांधी ने अपना ट्वीट डीलिट कर दिया है। लेकिन, लोकमत के पास उनके ट्वीट का स्क्रिन शॉट है। ऐसे में आइये जानते हैं कि प्रियंका ने ट्वीट में क्या कहा था।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में क्या लिखा था-प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है, 'सरकार का काम होता है कि नौकरियां दें लेकिन यूपी सरकार हर साल बेरोजगारों को बढ़ाने का काम कर रही है। मंत्री जी ने विधानसभा में जवाब देकर कहा है कि पिछले 2 साल में 12.5 लाख पंजीकृत बेरोजगार बढ़ गए। अब बीजेपी वालों के नकली दावों को देखिए और उनकी हकीकत देखिए। युवा बहुत परेशान है।' हालांकि, उन्होंने बाद अपना ये ट्वीट डिलीट कर दिया।

लखनऊ के इस मामले में प्रियंका ने सीएम योगी पर किया था हमलाइसके दो दिन पहले ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीरगंज कचहरी में देसी बम फटने से वकीलों के घायल होने की घटना को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि राजधानी लखनऊ तक में कोई सुरक्षित नहीं है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार को साफ-साफ कह देना चाहिए कि उसने तीन साल तक जनता से झूठ बोला है। 

प्रियंका ने दिल्ली में कांग्रेस को मिली बुरी हार पर ये कहा थापिछले दिनों वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाहर निकलते वक्त प्रियंका गांधी वाड्रा से जब दिल्ली हार का सवाल किया तो उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा था कि दिल्ली में बात कर लूंगी। इससे पहले वाराणसी में ही प्रियंका गांधी ने एग्जिट पोल में कांग्रेस के बदतर प्रदर्शन के सवाल पर कहा था कि रिजल्ट देखेंगे।

टॅग्स :प्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथसीएम योगी के फैसलेउत्तर प्रदेशदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेसलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर