लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: बजट चर्चा में वित्त मंत्री सीतारमण की अनुपस्थिति पर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने उठाए सवाल

By भाषा | Updated: January 23, 2020 14:18 IST

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री रहे चव्हाण ने कहा,''पारंपरिक रूप से बजट पूर्व बैठक वित्त मंत्रालय में होती है।''

Open in App
ठळक मुद्देआम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा।बजट पूर्व परामर्श के लिए 13 बैठकें हुई जिनमें शीर्ष उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया था।

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री कार्यालय में बजट पूर्व चर्चा के लिए बैठक बुलाई जा रही है किन्तु उसमें वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को आमंत्रित नहीं किया जा रहा। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीतारमण के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं तो उन्हें वित्तमंत्री से इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री रहे चव्हाण ने कहा, ‘‘पारंपरिक रूप से बजट पूर्व बैठक वित्त मंत्रालय में होती है। पूरी बजट प्रक्रिया वित्तमंत्री के निर्देशन में वित्त मंत्रालय में होती है।

उन्होंने दावा किया कि बजट पूर्व परामर्श के लिए 13 बैठकें हुई जिनमें शीर्ष उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया था। चव्हाण ने आरोप लगाया, ‘‘आश्चर्यजनक रूप से इनमें से किसी भी बैठक में सीतारमण को आमंत्रित नहीं किया गया।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर इसका मतलब यह है कि प्रधानमंत्री उनके प्रदर्शन से खुश नहीं हैं तो सीतारमण को इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह (सीतारमण को प्रक्रिया से बाहर रखना) वित्त मंत्रालय के सभी कर्मचारियों को हतोत्साहित करता है, जो अभूतपूर्व है।’’ 

टॅग्स :बजट २०२०-२१बजटनिर्मला सीतारमणपृथ्वीराज चव्हाण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए