लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता प्रदीप छाबड़ा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: August 6, 2021 14:25 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह अगस्त चंडीगढ़ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप छाबड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की शुक्रवार को घोषणा की। उनका पार्टी की चंडीगढ़ इकाई के मौजूदा अध्यक्ष के साथ टकराव रहा है।

कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई ने उन्हें कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए नोटिस भेजा था, जिसके एक दिन बाद छाबड़ा ने इस्तीफे की घोषणा की। छाबड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘आज मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘एक ईमानदार व्यक्ति कभी भी क्रोध और झूठ को बर्दाश्त नहीं करेगा। यह जानना कि कब छोड़ना है यह समझदारी है, ऐसा करना साहस है, सिर ऊंचा उठाकर चले जाना गरिमा है।’’

कांग्रेस ने इस साल फरवरी में छाबड़ा को हटाकर सुभाष चावला को पार्टी की चंडीगढ़ इकाई का प्रमुख बनाया था। पिछले कुछ हफ्तों में छाबड़ा यह आरोप लगाते हुए चावला पर निशाना साध रहे थे कि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है और पार्टी की बैठकों में नहीं बुलाया जा रहा है। हालांकि, मंगलवार को छाबड़ा को पार्टी की एक बैठक के लिए निमंत्रण भेजा गया लेकिन उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए उसमें शामिल हो पाने में असमर्थता जतायी।

शहर के कांग्रेस नेताओं को गत सप्ताह लिखे खुले पत्र में छाबड़ा ने आरोप लगाया था कि जो लोग तीन दशक से अधिक समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं उन्हें पार्टी की शहर इकाई द्वारा हाल में जारी पदाधिकारियों की सूची में नजरअंदाज किया गया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि नव गठित समिति में महिलाओं को 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व क्यों नहीं दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?