लाइव न्यूज़ :

आईएनएक्स मीडिया मामला: सीबीआई ने पी चिदंबरम को भेजा समन, छह जून को होगी पूछताछ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 1, 2018 20:30 IST

पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया मामले में अभियुक्त हैं। कार्ति चिदंबरम फिलहाल जमानत पर रिहा हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 1 जून: देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में छह जून को समन किया है। सीबीआई को 31 मई को अदालत ने आदेश दिया कि वो तीन जुलाई तक पी चिदंबरम को गिरफ्तार नहीं कर सकती। चिदंबरम ने बुधवार (30 मई) को अदालत में अर्जी देकर एयरसेल मैक्सिस और आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पर रोक लगाने की माँग की थी। अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को आदेश दिया कि मामले पर अगली सुनवाई होने तक चिदंबरम को गिरफ्तार नहीं किया जाए। मामले की अगली सुनवाई पाँच जून को होती है। 

आईएनएक्स मीडिया मामले में पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम मुख्य आरोपी हैं। निचली अदालत के फैसले के खिलाप पी चिदंबरम ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की थी। पी चिदंबरम को साल 2007 में पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी द्वारा बनाई गई कंपनी आईएनएक्स मीडिया को विदेश निवेश को मंजूरी देने के मामले में समन किया गया है। 

कार्ति चिदंबरम को 28 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। बाद में कार्ति चिदंबरम को जमानत मिल गयी। कार्ति चिदंबरम पर फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड द्वारा आईएनएक्स मीडिया को इजाजत देने के मामले में अपने पिता पी चिदंबरम के पद के दुरुपयोग का आरोप है। उस समय पी चिदंबरम देश के वित्त मंत्री थे। केंद्र में तब मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी। सीबीआई ने साल 2017 में आईएनएक्स मीडिया मामले में केस दर्ज किया था। 

सीबीआई के अनुसार आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश की अनुमति मिलने के बाद उसे 305 करोड़ रुपये का निवेश मिला था। सीबीआई के अनुसार कार्ति चिदंबरम को इस मामले में 10 लाख रुपये घूस मिली थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :पी चिदंबरमसीबीईप्रवर्तन निदेशालयकार्ति चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास