लाइव न्यूज़ :

'ट्रम्प से पूछिए कि असम से 19 लाख लोगों का प्रत्यर्पण संभव है', चिदंबरम का PM मोदी से सवाल

By भाषा | Updated: February 24, 2020 04:16 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने सीएए विरोधी एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने यहां आने से भी पहले कहा है कि वह सीएए पर सवाल पूछेंगे। यदि छह से 10 लाख लोग प्रभावित होने वाले हैं, तो क्या यात्रा पर आने वाले नेता प्रश्न किए बिना जा पाएंगे?

Open in App
ठळक मुद्देचिदंबरम ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर PM मोदी पर कटाक्ष किया 'सीएए असम में सात लाख मुसलमानों को बाहर भेजने और 12 लाख हिंदुओं को रखने का ‘‘एक उपकरण’’ है'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि वह देश की यात्रा पर आने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से पूछें कि क्या असम से 19 लाख लोगों को प्रत्यर्पित करना संभव है।

चिंदबरम ने यहां सीएए विरोधी एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने यहां आने से भी पहले कहा है कि वह सीएए पर सवाल पूछेंगे। यदि छह से 10 लाख लोग प्रभावित होने वाले हैं, तो क्या यात्रा पर आने वाले नेता प्रश्न किए बिना जा पाएंगे?

उन्होंने कहा कि अधिकतर देशों ने इस पर सवाल उठाने आरंभ कर दिए हैं। चिदंबरम ने आरोप लगाया कि सीएए असम में सात लाख मुसलमानों को बाहर भेजने और 12 लाख हिंदुओं को रखने का ‘‘एक उपकरण’’ है। उन्होंने कहा कि अन्य देशों ने अवैध प्रवासियों को रोका है लेकिन किसी ने भी 19 लाख लोगों को प्रत्यर्पित नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘‘किस देश ने 19 लाख लोगों को प्रत्यर्पित किया है? यदि नरेंद्र मोदी को कोई शक है तो वह ट्रम्प से सवाल पूछ सकते हैं और वह जवाब देंगे।’’

इस कार्यक्रम में जब चिंदबरम सभा को संबोधित कर रहे थे तभी एक बड़ा फ्लैक्स बोर्ड मंच पर गिर गया। बोर्ड मंच पर बैठे लोगों के ठीक पीछे लटका हुआ था। इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनपी चिदंबरमएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप