लाइव न्यूज़ :

सिद्धू का निशाना, बहादुर कब किसी का आसरा एहसान लेते हैं, उसी को कर गुजरते हैं जो मन में ठान लेते हैं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 3, 2019 15:59 IST

सिद्धू लगातार ट्वीट कर सीएम पर अटैक कर रहे हैं। वह रोजाना कोई न कोई शायरी ट्वीट करते हैं। रविवार को भी उन्होंने दो शायरी ट्वीट किए, जिसमें बेवफाई, गुनाहों और गुनाहगारों का जिक्र किया। हालांकि सिद्धू ने बगैर किसी का नाम लिए बिना यह ट्वीट किया, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे उनके राजनीतिक करियर को जोड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के अंदर उथल-पुथल और मंथन का दौर जारी है।पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच भी टकराव जारी है। 

लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू लगातार ट्वीट कर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर हमला कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ सिद्धू की अनबन लगातार आ रही थी। चुनाव खत्म होने के बाद भी सिद्धू लगातार ट्वीट कर सीएम पर अटैक कर रहे हैं। वह रोजाना कोई न कोई शायरी ट्वीट करते हैं। रविवार को भी उन्होंने दो शायरी ट्वीट किए, जिसमें बेवफाई, गुनाहों और गुनाहगारों का जिक्र किया। 

उन्होंने अपनी इस शायरी की आखिरी लाइन में लिखा, 'सितम करते हैं वो, खुदा जाने खता क्या है'। हालांकि सिद्धू ने बगैर किसी का नाम लिए बिना यह ट्वीट किया, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे उनके राजनीतिक करियर को जोड़ रहे हैं।

बहादुर कब किसी का आसरा एहसान लेते हैं,

उसी को कर गुजरते हैं जो मन में ठान लेते हैं|

उन्हें यह फ़िक्र है हरदम नई तर्जे जफ़ा (बेवफ़ाई) क्या है,

हमें भी शौक है कि देखें सितम की इंतहा क्या है,

गुनाहगारो में शामिल हैं गुनाहों से नहीं है वाकिफ,

सितम करते हैं वो, खुदा जाने खता क्या है|

बता दें, लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के अंदर उथल-पुथल और मंथन का दौर जारी है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच भी टकराव जारी है। कैप्टन ने जहां सिद्धू से उनका विभाग छीनने का ऐलान कर दिया है, वहीं सिद्धू ने अपने कामकाज को लेकर सफाई दी है और साथ में कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि उनको पार्टी के लोगों से गालियां दिलाई जा रही हैं लेकिन वे इस पर भी चुप हैं।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूअमरिंदर सिंहपंजाबकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील