लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता के. के. रामचंद्रन मास्टर का निधन

By भाषा | Updated: January 7, 2021 12:35 IST

Open in App

कोझिकोड (केरल), सात जनवरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री के. के. रामचंद्रन मास्टर का बृहस्पतिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 78 साल के थे।

पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

रामचंद्रन मास्टर के नाम से मशहूर कांग्रेस नेता तीन बार कलपट्टा और तीन बार सुल्तान बत्तेरि विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विधायक रहे।

कन्नूर जिले के कुथुपरम्बा के निवासी रामचंद्रन मास्टर 1980 में शिक्षक की नौकरी छोड़ने के बाद राजनीति में सक्रिय हुए थे।

वह कोझिकोड जिला कांग्रेस समिति के सचिव भी रहे।

वह 1995 से ए. के. एंटनी मंत्रालय में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री और 2004 से ओमन चांडी मंत्रालय में स्वास्थ्य मंत्री थे।

इसके बाद 2006 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वैचारिक मतभेद के चलते उन्हें 2011 में पार्टी से निकाल दिया गया था। हालांकि कुछ दिनों बाद उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया गया, लेकिन कोई खास पद उन्हें नहीं दिया गया।

विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला और कई अन्य ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए