लाइव न्यूज़ :

बिहार में कांग्रेस नेता ओवैसी की पार्टी को मानते हैं छोटा, कहा- वह है हीं क्या चीज, जो पार्टी उनके बारे में बात करे

By एस पी सिन्हा | Updated: March 13, 2023 17:18 IST

बिहार में पार्टी को धार देने के लिए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी 18-19 मार्च को सीमांचल के दौरे पर बिहार आ रहे हैं, जहां पदयात्रा के जरिए वे विरोधियों को कड़ी टक्कर देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी के सीमांचल दौरे से पहले सूबे में सियासत तेज हो गई है।कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने तो यहां तक कह दिया कि ओवैसी की पार्टी बहुत ही छोटी पार्टी है।उन्होंने कहा कि ओवैसी है ही क्या चीज, जो कांग्रेस उसके बारे में बात करे। 

पटना: बिहार में पार्टी को धार देने के लिए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी 18-19 मार्च को सीमांचल के दौरे पर बिहार आ रहे हैं, जहां पदयात्रा के जरिए वे विरोधियों को कड़ी टक्कर देंगे। ऐसे में ओवैसी के सीमांचल दौरे से पहले सूबे में सियासत तेज हो गई है। भाजपा के साथ-साथ महागठबंधन के नेता इस बात का दावा कर रहे हैं कि ओवैसी के बिहार दौरे से उनकी पार्टी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। 

वहीं, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने तो यहां तक कह दिया कि ओवैसी की पार्टी बहुत ही छोटी पार्टी है। उन्होंने कहा कि ओवैसी है ही क्या चीज, जो कांग्रेस उसके बारे में बात करे। 

दरअसल, ओवैसी के दौरे को लेकर जब मीडिया ने अजीत शर्मा से सवाल किया तो वे भड़क गए और कहा कि ओवैसी है क्या चीज जो उनके बारे में पूछ रहे हैं? अभी भाजपा नौजवानों को गुमराह कर रही है, युवाओं को नौकरी नहीं दे रही है, उसपर बात करने के बजाए ओवैसी के बारे में पूछ रहे हैं। बहुत छोटी पार्टी है, राष्ट्रीय पार्टी के नेता से अगर बात कर रहे हैं तो किसी राष्ट्रीय पार्टी के बारे में पूछिए। 

वहीं, राजद द्वारा बिहार में ईडी और सीबीआई की कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने की मांग किए जाने के सवाल पर अजीत शर्मा ने कहा कि पहले संविधान में देखना होगा कि इस तरह का कानून संविधान में है भी या नहीं? लेकिन भाजपा के सांसद क्या दूध के धुले हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है। 

भाजपा द्वारा तेजस्वी यादव से इस्तीफा मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 2017 में जांच किया गया। 5 साल से भाजपा क्या कर रही थी? उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ बोलना जानती है काम कुछ नहीं करती। दो करोड युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन आज तक कुछ नहीं मिला। भाजपा को जनता के हित के लिए काम करना चाहिए। अगर हित में काम नहीं होगा तो आने वाले समय में जनता भाजपा को उखाड़ फेंकेगी।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीबिहारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप