लाइव न्यूज़ :

CAB पर गुलाम नबी आजाद ने कहा-"आशा है कि लोकसभा में बिल को सपोर्ट करने वाले राज्य सभा में विरोध करेंगे"

By भाषा | Updated: December 11, 2019 14:06 IST

आजाद ने कहा कि यह विधेयक पूरी तरह असंवैधानिक है। इस विधेयक का पूरे पूर्वोत्तर में विरोध हो रहा है। देश के कई दूसरे हिस्सों में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले कभी नहीं देखा कि पूर्वोत्तर के लोग किसी विधेयक के खिलाफ इस तरह से एकजुट हों।’’

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन विधेयक पर बुधवार को राज्यसभा में चर्चा हो रही है।उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले कभी नहीं देखा कि पूर्वोत्तर के लोग किसी विधेयक के खिलाफ इस तरह से एकजुट हों।’’

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को उम्मीद जताई कि नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ पूर्वोत्तर में हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए वे विपक्षी दल उच्च सदन में इस विधेयक के खिलाफ वोट करेंगे जिन्होंने लोकसभा में इसके पक्ष में वोट किया था। आजाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं आशा करता हूं कि विपक्षी दल इस विधेयक के विरोध के कारणों को देखेंगे कि यह क्यों नहीं पारित होना चाहिए।

यह विधेयक पूरी तरह असंवैधानिक है। इस विधेयक का पूरे पूर्वोत्तर में विरोध हो रहा है। देश के कई दूसरे हिस्सों में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले कभी नहीं देखा कि पूर्वोत्तर के लोग किसी विधेयक के खिलाफ इस तरह से एकजुट हों।’’ आजाद ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ये विरोध देखकर जिन राजनीतिक दलों ने लोकसभा में इस विधेयक के पक्ष में वोट किया था, वो राज्यसभा में विरोध में वोट करेंगे।’’

नागरिकता संशोधन विधेयक पर बुधवार को राज्यसभा में चर्चा हो रही है। लोकसभा ने सोमवार को इस विधेयक को मंजूरी प्रदान की। 

टॅग्स :कांग्रेसअमित शाहनागरिकता संशोधन बिल 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए