लाइव न्यूज़ :

दिव्या स्पंदना ने नहीं तोड़ा कांग्रेस से नाता, ट्विटर पर जल्द नए अवतार में वापसी कर बीजेपी से करेंगी दो-दो हाथ

By शीलेष शर्मा | Updated: June 4, 2019 08:08 IST

1982 में कर्नाटक में जन्मी रम्या का परिवार पुराना कांग्रेसी परिवार रहा है. दिव्या स्पंदना रम्या ने 2012 में युवक कांग्रेस में शामिल होकर 2013 में कांग्रेस के टिकट पर मांड्या से लोकसभा का उपचुनाव लड़ा और जीत कर संसद पहुंची, परंतु 2014 के लोकसभा चुनाव में वह चुनाव हार गईं.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सोशल मीडिया की प्रमुख दिव्या स्पंदना के ट्वीटर से हटते ही अटकलों का बाजार गर्म हो गया.कन्नड़ ,तेलगु फिल्मों की सफल अभिनेत्री विधानसभा चुनावों से लेकर लोकसभा चुनावों तक स्पंदना भाजपा की सोशल मीडिया टीम से भिड़ती रहीं.उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार स्पंदना छुट्टी पर गईं हैं और जल्दी वापस लौटेंगी.

कांग्रेस सोशल मीडिया की प्रमुख दिव्या स्पंदना के ट्वीटर से हटते ही अटकलों का बाजार गर्म हो गया, लेकिन राहुल गांधी के निकट सूत्रों ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि दिव्या स्पंदना कांग्रेस में थीं और हैं. ट्वीटर हैंडिल से हटने का यह अर्थ नहीं कि उन्होंने पार्टी से नाता तोड़ लिया है. फिल्म अभिनेत्री से कांग्रेस की सांसद बनी स्पंदना ने राहुल के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद से सोशल मीडिया का काम संभाला था और भाजपा के सोशल मीडिया पर कांग्रेस के खिलाफ चले अभियान का माकूल जबाब दिया.1982 में कर्नाटक में जन्मी रम्या का परिवार पुराना कांग्रेसी परिवार रहा है. दिव्या स्पंदना रम्या ने 2012 में युवक कांग्रेस में शामिल होकर 2013 में कांग्रेस के टिकट पर मांड्या से लोकसभा का उपचुनाव लड़ा और जीत कर संसद पहुंची, परंतु 2014 के लोकसभा चुनाव में वह चुनाव हार गईं. उसके बाद वह राहुल गांधी की टीम में शामिल हुईं और सोशल मीडिया की प्रमुख बन गईं.कन्नड़ ,तेलगु फिल्मों की सफल अभिनेत्री विधानसभा चुनावों से लेकर लोकसभा चुनावों तक स्पंदना भाजपा की सोशल मीडिया टीम से भिड़ती रहीं. राहुल गांधी को सोशल मीडिया में चमकाने में स्पंदना की प्रमुख भूमिका रही. पिछले दिनों जब कुछ दिनों के लिए स्पंदना ने ट्वीट करना बंद किया तो यह प्रचारित कर दिया गया कि राहुल ने नाराज होकर स्पंदना को हटा दिया है.उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार स्पंदना छुट्टी पर गईं हैं और जल्दी वापस लौटेंगी. फिर भाजपा से दो-दो हाथ करेंगी। स्पंदना सूत्रों ने दावा किया कि अवकाश से लौटने पर दिव्या ट्वीटर पर नया अकाउंट खोलेंगी तथा फिर सोशल मीडिया पर भाजपा से दो -दो हाथ करेंगी ,चूंकि कांग्रेस ने अपने सभी पैनलिस्टों को एक माह के लिए टीवी चर्चा से दूर रखने का निर्णय किया है, उसी क्र म में दिव्या भी एक माह तक सोशल मीडिया से दूर रहेंगी.

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत