लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह ने कुणाल कामरा और मुन्नवर फारूकी को भोपाल में शो करने के लिए आमंत्रित किया, कहा- सिर्फ मुझ पर करनी होगी कॉमेडी

By विशाल कुमार | Updated: December 13, 2021 11:56 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि मैं कुणाल तुम्हारे और मुन्नवर के लिए भोपाल में कार्यक्रम आयोजित करता हूँ। सारी जिम्मेदारी मेरी होगी। शर्त एक होगी, हास्य का विषय केवल दिग्विजय सिंह होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकुणाल कामरा और मुन्नवर फारूकी को बेंगलुरू में नहीं मिली थी शो करने की अनुमतिदिग्विजय सिंह ने दोनों कलाकारों को अपने हास्य कार्यक्रम भोपाल में आयोजित करने के लिए न्योता दिया।सिंह ने कहा कि शर्त एक होगी, हास्य का विषय केवल दिग्विजय सिंह होगा।

नई दिल्ली: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा और मुन्नवर फारूकी को भाजपा शासित कर्नाटक के बेंगलुरू में किये जाने वाले उनके कार्यक्रमों को अनुमति न मिलने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इन दोनों कलाकारों को अपने हास्य कार्यक्रम भाजपा शासित मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित करने के लिए सोमवार को न्योता दिया। 

दिग्विजय ने ट्वीट किया, ‘‘मैं कुणाल तुम्हारे और मुन्नवर के लिए भोपाल में कार्यक्रम आयोजित करता हूँ। सारी जिम्मेदारी मेरी होगी। शर्त एक होगी, हास्य का विषय केवल दिग्विजय सिंह होगा।’’ 

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘इसमें तो संघियों को एतराज नहीं होना चाहिए। आओ डरो मत। अपनी सुविधानुसार तारीख एवं समय दो। तुम्हारी सभी शर्तें मंजूर हैं।’’ अपने इस ट्वीट के साथ राज्यसभा सदस्य दिग्विजय ने कामरा से जुड़े एक समाचार के लेख को भी साझा किया है। 

इस साल जनवरी में भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक के बेटे ने फारुकी के खिलाफ एक कार्यक्रम के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद फारुकी मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महीने जेल में रहे थे।

वहीं, हाल ही में भाजपा की आईटी सेल के हरियाणा प्रमुख अरुण यादव की शिकायत के बाद फारूकी को गुड़गांव में होने वाले एक कार्यक्रम से भी बाहर कर दिया गया था.

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकुणाल कामराभोपालBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो