लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता दिगंबर कामत बीजेपी में हो सकते हैं शामिल, गोवा सीएम पद के लिए भी लगाए जा रहे कयास

By भाषा | Updated: March 17, 2019 16:51 IST

भाजपा के 63 वर्षीय नेता और मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की तबियत बिगड़ने से इस तटीय राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने रविवार को कहा कि वह स्थिति पर विचार कर रही है।

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिगम्बर कामत रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह ऐसे समय में दिल्ली जा रहे हैं जब सत्तारूढ़ भाजपा में उनके शामिल होने की अटकलें चल रही हैं। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री ने ऐसे किसी कदम से इंकार किया है।

ऐसी अटकलें हैं कि कामत की भाजपा में वापसी हो सकती है और मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें राज्य सरकार में अहम पद दिया जा सकता है।

कामत 2005 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। ‍उस समय भाजपा की राज्य इकाई में वह दूसरे नंबर की हैसियत रखते थे।

2007 से 2012 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता कामत रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए।

कामत ने गोवा हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले कहा, ‘‘ मैं व्यवसायिक दौरे के लिए दिल्ली जा रहा हूं। यह नितांत निजी मामला है।'

गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने भाजपा पर कामत को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि कामत और कांग्रेस की छवि खराब करने के लिए भाजपा यह सब कर रही है।

चोडनकर ने भाजपा पर यह भी आरोप लगाया कि वह इन अफवाहों से अपने सहयोगियों को भी डराना चाहती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कामत कांग्रेस में हैं और आगे भी रहेंगे।’’

इसी बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय तेंदुलकर ने इन अटकलों पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। संवाददाताओं ने उनसे पूछा था कि क्या शनिवार को भाजपा के विधायकों की बैठक में कामत के भगवा दल में शामिल होने पर चर्चा हुई थी।

भाजपा के 63 वर्षीय नेता और मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की तबियत बिगड़ने से इस तटीय राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने रविवार को कहा कि वह स्थिति पर विचार कर रही है। पार्टी ने राज्य सरकार को ‘स्थिर’ बताते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा।

राज्य के मंत्री विजय सरदेसाई ने शनिवार को पर्रिकर से दोना पाउला स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तबियत ‘बिगड़’ गई है लेकिन उनकी हालत ‘स्थिर’ है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गोवामनोहर पर्रिकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप