लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी की बढ़ती जा रही हैं मुश्किलें, पटना कोर्ट ने समन जारी कर 12 अप्रैल को पेश होने को कहा 

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2023 19:00 IST

बिहार भाजपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी इस मामले में फिलहाल जमानत पर हैं।राहुल गांधी 12 अप्रैल को पेश नहीं हो सकते हैं।वकील अंशुल कुमार अपना बयान दर्ज कराने के लिए दूसरी तारीख मांग सकते हैं।

पटनाः कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मानहानि केस में सूरत कोर्ट से 2 साल की सजा होने के बाद उनकी सांसदी चली गई है। अब पटना के एमपी/एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को सम्मन भेजकर 12 अप्रैल को पेश होने को कहा है। यह मामला भी मोदी सरनेम से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

इस मामले में बिहार भाजपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद अब राहुल गांधी को कोर्ट ने सम्मन भेजा है। राहुल गांधी इस मामले में फिलहाल जमानत पर हैं। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी 12 अप्रैल को पेश नहीं हो सकते हैं और मामले में उनके वकील अंशुल कुमार अपना बयान दर्ज कराने के लिए दूसरी तारीख मांग सकते हैं।

यह मामला 2019 में सुशील कुमार मोदी ने दायर कराया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने 'मोदी' समुदाय को ’चोर’ कहकर अपमानित किया था। फिर केस में कांग्रेस नेता ने अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उन्हें जमानत मिल गई। जबकि सूरत में मामला गुजरात के भाजपा के पूर्व विधायक पूर्णेश मोदी ने भी इसी तरह के आरोप लगाया था।

पटना की अदालत में दर्ज मामले में पांच गवाह हैं, जिनमें सुशील कुमार मोदी भी शामिल हैं, जो अगस्त 2022 में अपना बयान दर्ज कराने वाले आखिरी गवाह थे। इस साल फरवरी में शिकायतकर्ता ने मामले में अपने पास मौजूद सबूत पेश किए थे। सुशील मोदी के वकील एसडी संजय ने बताया कि 'शिकायतकर्ता पक्ष के सभी गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं और सभी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं।

अब राहुल गांधी के बयान के लिए मामला लंबित है और उनके बयान दर्ज करने के लिए 12 अप्रैल की तारीख तय की गई है। जिसके लिए राहुल गांधी को समन भेज दिया गया है। हालांकि, राहुल गांधी फिलहाल कोर्ट में पेश नहीं होंगे। उनके वकील कोर्ट में पेशी की तारीख आगे बढ़ाने के लिए अर्जी डाल सकते हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए