लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी के जाफर का हार्ट अटैक से निधन

By भाषा | Updated: November 25, 2018 17:32 IST

शरीफ के परिवार के सूत्रों ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनके परिवार में दो बेटियां हैं। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि हृदय गति रुक जाने के कारण शरीफ की मृत्यु हुई। 

Open in App

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी. के. जाफर शरीफ का दिल का दौरा पड़ने से रविवार की सुबह एक स्थानीय अस्पताल में निधन हो गया। शरीफ 85 साल के थे। डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। शरीफ जुमे की नमाज के वास्ते जाने के लिए अपनी कार में सवार होने के दौरान गिर गए थे। इसके बाद उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शरीफ के परिवार के सूत्रों ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनके परिवार में दो बेटियां हैं। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि हृदय गति रुक जाने के कारण शरीफ की मृत्यु हुई। 

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में एक, कई बार सांसद रहे और भारत के सबसे सफल रेल मंत्री, कर्नाटक के अपने बेटे सी के जाफर शरीफ का निधन हो गया। एक ऐसा राष्ट्रीय नेता जिनका सभी समुदायों के साथ एक व्यापक संपर्क था। एक सच्चे धर्म निरपेक्ष नेता। मेरी श्रद्धांजलि।’’ 

कांग्रेस विधायक और शरीफ के पारिवारिक मित्र एन ए हारिस ने बताया कि डॉक्टरों ने रविवार को उनके हृदय में पेसमेकर लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन ऑपरेशन की मेज पर लाए जाने से पहले ही उनका निधन हो गया।

तीन नवंबर 1933 को चित्रदुर्ग के चल्लाकेरे में जन्मे शरीफ का राजनीतिक करियर करीब 50 साल का रहा। बहरहाल, कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एस निजलिंगप्पा की छत्रछाया में अपने करियर की शुरुआत करने वाले शरीफ कांग्रेस में टूट के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ चले गए।

शरीफ बेंगलूर उत्तरी सीट से सात बार लोकसभा सदस्य चुने गए। पी वी नरसिंह राव सरकार में वह 1991 से 1995 तक रेल मंत्री भी रहे। अस्पताल का दौरा करने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि शरीफ उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के काफी करीब थे।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘जाफर शरीफ अल्पसंख्यक समुदाय तक सीमित नहीं थे, बल्कि राज्य के हर नागरिक के नेता के तौर पर उभरे थे। वह महान नेता थे, जिन्होंने राज्य को केंद्र सरकार की कई योजनाएं, खासकर रेल परियोजनाएं, दी।’’ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शरीफ के निधन पर शोक व्यक्त किया। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह कांग्रेस पार्टी के लिए दुख का दिन है। एक अन्य वरिष्ठ, प्रिय और कर्नाटक में हमारे परिवार के सम्मानित सदस्य जाफर शरीफ जी का आज निधन हो गया। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों एवं समर्थकों को मेरी संवेदनाएं।’’ 

पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने शरीफ के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए कहा, ‘‘वह बहुत दूरदर्शी और समाज के हर वर्ग के प्रभावी प्रतिनिधित्व में सक्षम थे।’’ 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भी शरीफ के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि संघ के कई पदाधिकारियों से उनका अच्छा परिचय था और वह सामाजिक मुद्दों के समर्थन में रहते थे।

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील