लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता अधीर चौधरी ने कहा- ‘मोदीनॉमिक्स’ नाकाम रही, चीन की अर्थव्यवस्था 3.8 प्रतिशत की विकास दर से बढ़ी तो भारत की 23.9 प्रतिशत घटी

By भाषा | Updated: September 7, 2020 16:55 IST

लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मोदीनॉमिक्स नाकाम रही है। अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए अंध राष्ट्रवाद कोई उपाय नहीं हो सकता।

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने खुद को ऐसी सरकार साबित किया है जो राजनीतिक तथा आर्थिक दिवालियेपन की शिकार है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था जहां 3.8 प्रतिशत की विकास दर से बढ़ रही है, वहीं भारत की अर्थव्यवस्था 23.9 प्रतिशत नीचे चली गयी है।अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी, आपको पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी से बात करनी चाहिए और धैर्य के साथ उनकी बात सुननी चाहिए।

कोलकाता: लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जीडीपी के नकारात्मक स्तर पर जाने को लेकर सोमवार को केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि ‘मोदीनॉमिक्स’ नाकाम साबित हुई है तथा ‘अंध राष्ट्रवाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का तरीका नहीं हो सकता।’

कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अर्थव्यवस्था में नयी जान डालने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बात धैर्य से सुननी चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार ने खुद को ऐसी सरकार साबित किया है जो राजनीतिक तथा आर्थिक दिवालियेपन की शिकार है। चीन की अर्थव्यवस्था जहां 3.8 प्रतिशत की विकास दर से बढ़ रही है, वहीं भारत की अर्थव्यवस्था 23.9 प्रतिशत नीचे चली गयी है।’’

लोकसभा सांसद ने कहा, ‘‘मोदीनॉमिक्स नाकाम रही है। अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए अंध राष्ट्रवाद कोई उपाय नहीं हो सकता। नरेंद्र मोदी जी, आपको पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी से बात करनी चाहिए और धैर्य के साथ उनकी बात सुननी चाहिए।’’ भाषा वैभव दिलीप दिलीप

टॅग्स :कांग्रेसअधीर रंजन चौधरीनरेंद्र मोदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील