लाइव न्यूज़ :

चुनावों की घोषणा के बाद इस राज्य में पहली बार पहुंचे शाह, सीएम के बेटे पर बोला करारा हमला 

By भाषा | Updated: October 18, 2018 04:43 IST

मिजोरम में 28 नवंबर को एक चरण में चुनाव होगा। चुनाव परिणाम की घोषणा 11 दिसंबर को अन्य चार राज्यों के चुनाव परिणामों के साथ की जाएगी। 

Open in App

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को मिजोरम की कांग्रेस सरकार को ‘भ्रष्ट’ बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार राज्य के लोगों को अपनी सेवाएं देने में विफल रही। 

आइजोल के आर देंगथुआमा इंडोर स्टेडियम में एक रैली के दौरान शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री लाल थनहवला पर ‘भ्रष्ट सरकार और वंशवादी शासन’ चलाने का आरोप लगाया। 

उन्होंने दावा किया कि थनहवला अपने छोटे बेटे को अगला मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के छोटे बेटे लाल थंजारा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं। 

शाह ने कहा कि भाजपा मिजोरम में विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट सहित किसी भी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। यह पार्टी नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (एनईडीए) का एक घटक है। 

भाजपा ने 2016 में एनईडीए नाम का राजनीतिक गठबंधन किया था। इसमें नगा पीपल्स फ्रंट, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट, पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल, असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट शामिल थे। शाह ने कहा कि भाजपा मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

मिजोरम में 28 नवंबर को एक चरण में चुनाव होगा। चुनाव परिणाम की घोषणा 11 दिसंबर को अन्य चार राज्यों के चुनाव परिणामों के साथ की जाएगी। 

टॅग्स :मिज़ोरम चुनावअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील