लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के मुख्यालय सहित सोनिया गांधी के सरकारी निवास के किराये का नहीं हुआ है भुगतान, RTI जवाब में खुलासा

By विनीत कुमार | Updated: February 10, 2022 15:39 IST

एक आरटीआई जवाब में ये बात सामने आई है कि कांग्रेस नेताओं पर तीन सरकारी आवास के लाखों रुपये बतौर किराया बाकी है। इसमें सोनिया गांधी का आवास और कांग्रेस का मुख्यालय भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेताओं पर तीन सरकारी आवास के करीब 18 लाख रुपये बतौर किराया बाकी।आरटीआई जवाब के अनुसार दिल्ली के अकबर रोड पर स्थित कांग्रेस के मुख्यालय पर 12,69,902 रुपये का किराया बाकी है।सोनिया गांधी निजी सचिव विंसेंट जॉर्ज के बंगले पर पांच लाख से अधिक का किराया बाकी है।

नई दिल्ली: कांग्रेस के कई नेताओं द्वारा इस्तेमाल में लाई जा रही संपत्तियों का किराया लंबे समय से नहीं भरा गया है। इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल है। एक आरटीआई जवाब में ये खुलासा हुआ है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार आरटीआई कार्यकर्ता सुजीत पटेल की ओर से दायर आरटीआई में ये जवाब आया है। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से दिए गए जवाब में दिल्ली के अकबर रोड पर स्थित कांग्रेस के मुख्यालय पर 12,69,902 रुपये का किराया बाकी है। आखिरी बार इसके लिए किराया दिसंबर-2012 में भरा गया था।

सोनिया गांधी के निजी सचिव का लाखों रुपये किराया बाकी

सोनिया गांधी के निवास 10 जनपथ रोड का 4610 रुपये का किराया बाकी है। आखिरी बार इसके लिए किराया सितंबर-2020 में भरा गया था। वहीं, नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में सोनिया गांधी निजी सचिव विंसेंट जॉर्ज के बंगला नंबर- C-11/109 पर 507911 रुपये बाकी हैं। इसके लिए आखिरी बार अगस्त-2013 में किराया भरा गया था।

आवास नियमों के अनुसार राष्ट्रीय और राज्य के राजनीतिक दलों को अपना कार्यालय बनाने तक तीन साल के लिए सरकारी बंगले को कर्यालय के तौर पर दिया जाता है। इसके बाद सरकारी बंगले को खाली करने का नियम है। 

कांग्रेस को 2013 में खाली करना था अकबर रोड कार्यालय

कांग्रेस को जून 2010 में 9-ए राउज एवेन्यू पर पार्टी कार्यालय बनाने के लिए जमीन आवंटित की गई थी। ऐसे में पार्टी को 2013 तक अकबर रोड कार्यालय और कुछ अन्य बंगले खाली करना था। हालांकि कांग्रेस ने अब तक कई विस्तार लिए हैं। 

जुलाई 2020 में सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को एक महीने के भीतर लोधी रोड आवास खाली करने के लिए नोटिस भी भेजा था। वहीं, सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए बीजेपी के तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा था कि चुनाव में हार के बाद वे अब घोटाला नहीं कर पा रही हैं, इसलिए किराया भी नहीं दे पा रही हैं।

टॅग्स :कांग्रेसराइट टू इन्फॉर्मेशनसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए