लाइव न्यूज़ :

नए विवाद में फंसी स्मृति ईरानी, सांसद निधि के दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

By राजेश जोशी | Updated: March 15, 2019 08:20 IST

कांग्रेस नेता के अनुसार स्मृति ईरानी ने अपनी जेब भरने के लिए एक गांव गोद लिया. उन्होंने कहा कि सांसद निधि को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन है कि ठेका किसी को भी दे सकते हैं

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने स्मृति ईरानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफा की मांग की हैकैग ने इसका गंभीरता से संज्ञान लिया और रिकवरी की बात कही है

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी नए विवाद में फंसती नजर आ रही हैं. कांग्रेस ने गुरुवार को उनपर सांसद निधि के गंभीर दुरुपयोग आरोप लगाया है. कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए. साथ ही भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज होना चाहिए. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने गुरुवार को कहा कि मोदी जी और उनके करीबी करोड़ों से कम खाते नहीं और ईमानदार लोगों को चैन से रोटी खाने नहीं देते.

उन्होंने दावा किया कि यह जानकारी गुजरात में आणंद जिले के कलेक्टर के पत्र और कैग की जांच से सामने आई. कांग्रेस नेता के अनुसार स्मृति ईरानी ने अपनी जेब भरने के लिए एक गांव गोद लिया. उन्होंने कहा कि सांसद निधि को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन है कि ठेका किसी को भी दे सकते हैं, लेकिन क्रियान्वयन एजेंसी सरकार होती है. स्मृति जी ने फोन कर शारदा मजदूर कामदार सहकारी मंडली नामक सहकारी संस्था को क्रियान्वयन का ठेका दिलवाया.

उन्होंने कहा कि गाइडलाइन के मुताबिक, 50 लाख रुपए से ज्यादा का किसी को भी ठेका नहीं दिया जा सकता, लेकिन स्मृति ईरानी ने करोड़ों का ठेका दिलवाया. इस संस्था को करीब छह करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है. जांच में काम शून्य मिला गोहिल ने दावा किया कि कलेक्टर ने जांच कराई तो पाया कि काम कुछ नहीं हुआ, सिर्फ पैसा खाया गया. कैग ने इसका गंभीरता से संज्ञान लिया और रिकवरी की बात कही है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावस्मृति ईरानीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत