लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश बोले- "मोदी सरकार में राजनीतिक प्रतिशोध का हथियार बन गई हैं ईडी, सीबीआई", कही यह बात

By भाषा | Updated: February 28, 2023 08:11 IST

ईडी और सीबीआई पर बोलते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश एक नया ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि "ये संस्थाएं अपना पेशेवर होने का चरित्र खो चुकी हैं। विपक्षी नेताओं को चुनिंदा ढंग से निशाना बनाया जा रहा है ताकि उनकी प्रतिष्ठा खत्म की जाए।"

Open in App
ठळक मुद्देईडी और सीबीआई को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश एक नया ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि "मोदी सरकार में राजनीतिक प्रतिशोध का हथियार बन गई हैं ईडी, सीबीआई।"हालांकि 'आप' के मंत्री मनीष सिसोदिया के गिरफ्तारी के फैसले को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने स्वागत किया है।

नई दिल्ली:कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी सरकार में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग जैसी संस्थाएं राजनीतिक प्रतिशोध और उत्पीड़न का हथियार बन चुकी हैं। 

मामले में जयराम रमेश ने क्या कहा

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने किसी व्यक्ति या मामले का उल्लेख किये बगैर ट्वीट किया, "कांग्रेस का मानना रहा है कि मोदी सरकार में ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी संस्थाएं राजनीतिक प्रतिशोध और उत्पीड़न का हथियार बन चुकी हैं।" उन्होंने दावा किया, "ये संस्थाएं अपना पेशेवर होने का चरित्र खो चुकी हैं। विपक्षी नेताओं को चुनिंदा ढंग से निशाना बनाया जा रहा है ताकि उनकी प्रतिष्ठा खत्म की जाए।" 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने मंत्री सिसोदिया के गिरफ्तारी का किया था स्वागत

कांग्रेस ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अदालत ने पांच दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने सिसोदिया की गिरफ्तारी का स्वागत किया था। 

टॅग्स :कांग्रेसJairam Rameshनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए