लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस महासचिव हरीश रावत हुए कोविड-19 से संक्रमित

By भाषा | Updated: March 24, 2021 18:24 IST

Open in App

देहरादून, 24 मार्च कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

इस संबंध में स्वयं टि्वटर पर जानकारी साझा करते हुए रावत ने कहा, '‘ अन्तोगत्वा कोरोना पहलवान ने मुझे जकड़ ही लिया।'’

रावत के अलावा, उनके परिवार के चार अन्य सदस्य भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि बुधवार अपराह्न उन्होंने अपनी पत्नी, बेटी तथा परिवार के अन्य सदस्यों की कोरोना वायरस की जांच करवाने का फैसला लिया था लेकिन अपनी जांच करवाने से वह पहले हिचक रहे थे ।

हालांकि उन्होंने कहा, '‘फिर मुझे लगा मुझे भी (जांच) करवा लेनी चाहिये और अच्छा हुआ किल मैंने जांच करवा ली। जांच की रिपोर्ट आने पर मैं पॉजिटिव पाया गया हूं और मेरे परिवार के चार सदस्य भी पॉजिटिव पाये गये हैं।'

रावत ने कहा कि बुधवार दोपहर तक जितने भी लोग उनके संपर्क में आये हैं, वे भी अपनी जांच करवा लें क्योंकि सावधानी आवश्यक है ।

गौरतलब है कि मंगलवार को कांग्रेस नेता ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें कांग्रेस सहित राजनीतिक दलों के कई नेताओं के अलावा समाज के अन्य वर्गों के लोगों ने भी हिस्सा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए