लाइव न्यूज़ :

Congress G23: आनंद शर्मा के घर पर कांग्रेस के जी-23 नेताओं की बैठक, ये नेता शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 29, 2022 22:18 IST

Congress G23: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गई और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरम्भ हुई, जो 30 सितंबर तक चलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देनामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है।एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा। परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है। इस बीच कांग्रेस के जी-23 नेताओं की बैठक वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा के घर पर हो रही है। बैठक में मनीष तिवारी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस जी23 खेमे के नेता शामिल हैं। 

ऐसी संभावना है कि कांग्रेस जी-23 का कोई नेता नामांकन कर सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गई और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरम्भ हुई, जो 30 सितंबर तक चलेगी।

नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक नहीं हो पाने और संबंधित घटनाक्रम के लिए बृहस्पतिवार को सोनिया गांधी से माफी मांगी और कहा कि वह अब अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। 

पार्टी की राजस्थान इकाई में संकट पैदा होने के बाद गहलोत पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के कुल 12 विधायक दिग्विजय सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के समय उनके लिए प्रस्तावक होंगे। पार्टी के एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नामांकन पत्र जमा करने के अंतिम दिन शुक्रवार को सिंह के पर्चा दाखिल करने की उम्मीद है। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को छोड़कर सिंह बुधवार देर रात दिल्ली पहुंचे और पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र हासिल किया।

टॅग्स :कांग्रेसपृथ्वीराज चव्हाणManish Tewariशशि थरूरसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा