लाइव न्यूज़ :

भाजपा को जिताने में मदद के लिए चुनाव लड़ती है कांग्रेस: मनीष सिसोदिया

By भाषा | Updated: February 14, 2021 16:23 IST

Open in App

सूरत, 14 फरवरी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा की जीत में मदद करने के लिए कांग्रेस चुनाव लड़ती है और दावा किया कि गुजरात के आगामी स्थानीय नगर निकाय चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच है।

सूरत में रोड शो से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिसोदिया ने दावा किया कि आप को गुजरात के लोग “मजबूत राजनीतिक विकल्प” के रूप में देख रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह पार्टी भाजपा को शिकस्त दे सकती है। भगवा दल राज्य के विभिन्न स्थानीय निकायों पर दो दशक से अधिक समय से शासन कर रहा है।

राज्य के छह नगर निगमों-- अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर और भावनगर-- के लिए 21 फरवरी को चुनाव होगा।

इसके अलावा, गुजरात की विभिन्न अन्य नगर पालिकाओं, जिला पंचायओं और तालुका पंचायतों के लिए 28 फरवरी को चुनाव होगा।

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप ने पहली बार गुजरात के विभिन्न स्थानीय निकायों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि राज्य में सूरत तीसरा शहर है जहां सिसोदिया रोड शो कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अहमदाबाद और राजकोट में रोड शो किया था।

सिसोदिया ने कहा, '' मुझे खुशी है कि गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में मुकाबला भाजपा और आप के बीच है। लोग दिल्ली में केजरीवाल के शासन को देखने के बाद उनकी राजनीति को एक मौका देना चाहते हैं।''

आप नेता ने कहा कि उन्होंने अहमदाबाद और राजकोट की यात्रा की और अब सूरत में हैं जहां लोगों ने उनसे कहा है कि वे भाजपा से ऊब चुके हैं और उसे हराना चाहते हैं।

उन्होंने दावा किया कि लोग पहले ही भाजपा को पराजित करना चाहते थे लेकिन कांग्रेस ही एक मात्र विकल्प थी।

सिसोदिया ने आरोप लगाया, ''कांग्रेस, भाजपा को जिताने में मदद के लिए चुनाव लड़ती है। उसकी रणनीति भाजपा को जीतने में मदद करने की है।''

सिसोदिया ने कहा कि लोग समझते हैं कि भाजपा को आप हरा सकती है न कि कांग्रेस।

उन्होंने कहा, '' हम पूर्ण बहुमत हासिल करेंगे। हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना है।''

सिसोदिया ने कहा कि लोग देख सकते हैं कि कैसे पांच साल की छोटी सी अवधि में, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सरकारी स्कूलों को इस तरह से विकसित किया है कि वे निजी स्कूलों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।

उन्होंने दावा किया कि वहीं दूसरी तरफ गुजरात में सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है।

सिसोदिया ने 25 वर्षीय रिंकू शर्मा की हत्या पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुप्पी पर भी सवाल किया। दिल्ली में 10 फरवरी को जन्मदिन की दावत में हुए झगड़े के बाद एक समूह ने इस युवक की कथित रूप से हत्या कर दी थी।

शर्मा के भाई ने आरोप लगाया है कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए चंदा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की वजह से उसकी हत्या की गई है जबकि दिल्ली पुलिस ने किसी भी सांप्रदायिक कोण से इनकार करते हुए कहा है कि कारोबारी प्रतिद्वंद्वता की वजह से जन्मदिन की दावत में लड़ाई हुई थी।

सिसोदिया ने आरोप लगाया, '' हम दुखी हैं, क्योंकि देश में 'जय श्रीराम' का नारा लगाने पर लोगों की हत्या की जा रही है और लोगों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार दिल्ली पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर जरा भी चिंतित नहीं हैं।''

आप नेता ने दावा किया, '' वह (शाह) पश्चिम बंगाल के (आगामी) चुनाव को लेकर चिंतित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए