लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को रास नहीं आई पीएम मोदी की 'विश्वकर्मा योजना', कहा- जनता दोबारा बेवकूफ नहीं बनेगी, चुनावों को देखते हुए ऐसे कदम उठा रही है सरकार

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 17, 2023 19:09 IST

कांग्रेस को पीएम मोदी की ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना रास नहीं आई है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजना को ‘चुनावी जुमला’ करार दिया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मोदी चुनावों को देखते हुए ऐसे कदम उठा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस को रास नहीं पीएम मोदी की विश्वकर्मा योजनाजयराम नरेश ने कहा- जनता दोबारा बेवकूफ नहीं बनेगी13,000 करोड़ रुपये की है ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना

हैदराबाद: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कारीगरों, शिल्पकारों तथा पारंपरिक कौशल से जुड़े लोगों के लिए 13,000 करोड़ रुपये की ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना का शुभारंभ किया। ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना से पारंपरिक कारीगरों तथा शिल्पकारों के 30 लाख परिवार लाभान्वित होंगे। इस योजना से  पारंपरिक कारीगरों तथा शिल्पकारों के 30 लाख परिवार लाभान्वित होंगे।  

लेकिन कांग्रेस को पीएम मोदी की ये पहल रास नहीं आई है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना को ‘चुनावी जुमला’ करार दिया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मोदी चुनावों को देखते हुए ऐसे कदम उठा रहे हैं, लेकिन जातिगत जनगणना पर कुछ नहीं बोल रहे।

जयराम नरेश ने कहा,  "जनता दोबारा बेवकूफ नहीं बनेगी और प्रधानमंत्री के रिटायरमेंट का समय आ गया है। वह जातिगत जनगणना के मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। न ही वह अपने करीबी मित्र अडानी के मुंबई स्थित धारावी की एक अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के पूर्ण और संपूर्ण अधिग्रहण पर ब्रेक लगाएंगे — यहां के लोग भारत के हर कोने से हैं। जनता दोबारा मूर्ख नहीं बनेगी।"

कांग्रेस महासचिव जयराम नरेश ने एक्स पर लिखा, "नोटबंदी, गलत जीएसटी और उसके बाद कोविड-19 के दौरान अचानक लगाया गया लॉकडाउन भारत में सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए सबसे ज़्यादा विनाशकारी रहा है। इनमें से अधिकांश छोटे व्यवसाय उन लोगों द्वारा चलाए जाते हैं जो अपने हाथों से काम करते हैं। इनमें कपड़ा, चमड़ा, धातु, एवं लकड़ी आदि के काम शामिल हैं। मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित बहुत से लोगों ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी से मुलाक़ात की थी। राहुल गांधी यात्रा के बाद भी उनसे जुड़े रहे हैं। वह उनकी पीड़ा और परेशानियों को लगातार सुन रहे हैं।" 

जयराम नरेश ने आगे कहा, " प्रधानमंत्री ने उन सभी की आजीविका को तहस-नहस कर दिया है। उनको बर्बाद करने के बाद प्रधानमंत्री को काफ़ी देर के बाद उनकी नाराज़गी का पता चला है। उनके असंतोष को देखकर वह विश्वकर्मा योजना के रूप में एक और चुनावी जुमला पेश कर रहे हैं।" 

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना की शुरुआत की। ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना का उद्देश्य न केवल देशभर के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से समर्थन देना है, बल्कि स्थानीय उत्पादों, कला और शिल्प के माध्यम से सदियों पुरानी परंपरा, संस्कृति तथा विविध विरासत को जीवित और समृद्ध रखना भी है।

 इससे पहले उन्होंने इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर ‘यशोभूमि’ के पहले चरण को राष्ट्र को समर्पित किया और दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन पर द्वारका सेक्टर 21 से सेक्टर 25 तक के विस्तार का भी उद्घाटन किया। 

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीJairam Rameshलोकसभा चुनाव 2024मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर