लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने सैम पित्रोदा की 'पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं' वाली टिप्पणी से खुद को किया अलग, कहा- "ये अस्वीकार्य है"

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 8, 2024 14:03 IST

जयराम रमेश ने कहा, "भारत की विविधता को दर्शाने के लिए श्री सैम पित्रोदा द्वारा तैयार की गई उपमाएँ सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने सैम पित्रोदा की विवादास्पद टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया।पित्रोदा ने कहा था कि दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकियों जैसे दिखते हैं, पश्चिम भारत के लोग अरब जैसे दिखते हैं और पूर्वी भारत के लोग चीनियों जैसे दिखते हैं।भारतीय जनता पार्टी द्वारा सैम पित्रोदा की कथित नस्लवादी टिप्पणियों पर निशाना साधने के बाद कांग्रेस की ओर से स्पष्टीकरण आया है।

नई दिल्ली: कांग्रेस ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की विवादास्पद टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया। बता दें कि पित्रोदा ने हाल ही में एक बयान दिया, जिसमे उन्होंने कहा था कि दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकियों जैसे दिखते हैं, पश्चिम भारत के लोग अरब जैसे दिखते हैं और पूर्वी भारत के लोग चीनियों जैसे दिखते हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए कहा, "सैम पित्रोदा ने एक पॉडकास्ट में भारत की विविधता को दर्शाने के लिए जो उपमाएँ तैयार की हैं, वे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं। इंडियन नेशनल कांग्रेस इन उपमाओं से खुद को पूरी तरह अलग करती है।" भारतीय जनता पार्टी द्वारा सैम पित्रोदा की कथित नस्लवादी टिप्पणियों पर निशाना साधने के बाद कांग्रेस की ओर से यह स्पष्टीकरण आया है।

पित्रोदा ने द स्टेट्समैन को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "हम 75 वर्षों से बहुत खुशहाल माहौल में रह रहे हैं, जहां लोग यहां-वहां के कुछ झगड़ों को छोड़कर एक साथ रह सकते हैं। हम भारत पर मजबूत पकड़ बनाए रख सकते हैं। भारत एक विविधतापूर्ण देश है, जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरे जैसे दिखते हैं और शायद दक्षिण के लोग अफ्रीकियों जैसे दिखते हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि भारत के लोग विभिन्न भाषाओं, धर्म, भोजन और रीति-रिवाजों का सम्मान करते हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग होते हैं। उन्होंने कहा, "यह वह भारत है। जिसमें मैं विश्वास करता हूं। जहां हर किसी के लिए जगह है और हर कोई थोड़ा-बहुत समझौता करता है।" 

मालूम हो कि इससे पहले सैम पित्रोदा ने अमेरिका में प्रचलित विरासत कर की अवधारणा के बारे में बोलते हुए विवाद खड़ा कर दिया था और कहा था कि इसे भारत में जारी किए जाने पर चर्चा करने की आवश्यकता है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा प्रतिक्रिया देने वाले पहले लोगों में से एक थे, जब उन्होंने एक्स पर सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर उनकी आलोचना की और कहा, "सैम भाई, मैं उत्तर पूर्व से हूं और मैं एक भारतीय की तरह दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं। हम भले ही अलग दिखें लेकिन हम सब एक हैं अपने देश के बारे में थोड़ा समझिए!"

टॅग्स :सैम पित्रोदाJairam Rameshकांग्रेसहेमंत विश्व शर्माHimanta Biswa Sarma
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"