लाइव न्यूज़ :

''लद्दाख प्रकरण के लिए कांग्रेस ने चीन की आलोचना के बजाय मोदी सरकार पर सवाल खड़े किए''

By गुणातीत ओझा | Updated: June 29, 2020 06:21 IST

लद्दाख प्रकरण को लेकर रविशंक्र प्रसाद राहुल गांधी व सोनिया गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि वे कभी खुल कर चीन की आलोचना नहीं करते और फिलहाल वे सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। वे सैनिकों पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर “बालाकोट हवाई हमले का सबूत मांगने” का भी आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देरविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी पर “सेना का मनोबल तोड़ने के ध्येय से” सवाल करने का आरोप लगाया।उन्होंने आरोप लगाया ‘‘जब उन्होंने (कांग्रेस ने) चीन से धन लिया तब वे खुलेआम उनकी आलोचना कैसे कर सकते हैं।’’

चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लद्दाख में भारत-चीन के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर कांग्रेस पर चीन की आलोचना करने के बजाय मोदी सरकार पर सवाल खड़े करने का आरोप लगाया। भाजपा की चंडीगढ़ इकाई द्वारा आयोजित एक डिजिटल रैली को संबोधित करते हुए, मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी पर “सेना का मनोबल तोड़ने के ध्येय से” सवाल करने का आरोप लगाया। प्रसाद ने गलवान घाटी में हाल ही में चीन और भारत के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प का जिक्र करते हुए कहा,“कांग्रेस को क्या हुआ है? राहुल गांधी, सोनिया जी! वे हर दिन सवाल पूछते हैं। कोई भी अन्य पार्टी कोई सवाल नहीं उठा रही है।”

राहुल-सोनिया सैनिकों पर सवाल उठा रहे हैं

उन्होंने कहा, “वे कभी खुल कर चीन की आलोचना नहीं करते और फिलहाल वे सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। वे सैनिकों पर सवाल उठा रहे हैं।” उन्होंने राहुल गांधी पर “बालाकोट हवाई हमले का सबूत मांगने” का भी आरोप लगाया। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का संदर्भ देते हुए प्रसाद ने कहा कि जनता ने उन्हें जवाब दे दिया लेकिन उन्होंने अपनी गलतियों से कोई सबक नहीं सीखा। राहुल गांधी के , लद्दाख में सैनिकों को निहत्थे भेजे जाने संबंधी सवाल पर प्रसाद ने कहा कि 1993 में कांग्रेस नीत सरकार ने ही वास्तविक नियंत्रण रेखा पर आग्नेयास्त्रों का इस्तेमाल न करने को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद हो जाने के संदर्भ में प्रसाद ने कहा कि 40 से अधिक चीनी सैनिक मारे गए जिसे चीनी प्राधिकारी छिपा रहे हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह जवाब दें..

प्रसाद ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर से कांग्रेस नेताओं द्वारा उठाए जा रहे सवालों के जवाब देने को कहा। उन्होंने कहा ‘‘मैं कैप्टन साहब से एक सवाल पूछना चाहता हूं। आप सेना में कैप्टन रहे हैं और आप एक देशभक्त हैं। ऐसे समय पर जब भारत और चीन के बीच तनाव है, तब राहुल ओर सोनिया जी सवाल उठाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ प्रसाद ने कहा ‘‘कैप्टन अमरिंदर सिंह जवाब दें कि उनकी क्या प्रतिक्रिया है क्योंकि जिस तरह राहुल गांधी और सोनिया जी रोज सवाल कर रहे हैं उसका ध्येय बलों का और देश का मनोबल गिराना है।’’ साथ ही केंद्रीय मंत्री ने राजीव गांधी फाउंडेशन पर 2005-06 के दौरान चीनी दूतावास से अनुदान लेने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा ‘‘सोनिया जी राजीव गांधी फाउंडेशन की अध्यक्ष और राहुल तथा प्रियंका गांधी इसके सदस्य हैं। आपको चीन से धन लेने की क्या जरूरत थी ? आपने धन क्यों लिया ? इसका अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।’’

उन्होंने आरोप लगाया ‘‘जब उन्होंने (कांग्रेस ने) चीन से धन लिया तब वे खुलेआम उनकी आलोचना कैसे कर सकते हैं।’’

टॅग्स :रविशंकर प्रसादराहुल गांधीसोनिया गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील