लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने मणिपुर में 47 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की मांग की, राज्य में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2024 13:48 IST

कांग्रेस ने मणिपुर की दो लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार, 19 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान चुनाव में धांधली और बूथ पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए 47 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर की दो लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ थाकांग्रेस ने मणिपुर में 47 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की मांग कीमतदान के दौरान चुनाव में धांधली और बूथ पर कब्जा करने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने मणिपुर की दो लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार, 19 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान चुनाव में धांधली और बूथ पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए 47 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की है। हिंसा प्रभावित मणिपुर में गोलीबारी, डराने-धमकाने तथा ईवीएम में तोड़फोड़ की घटनाओं के बीच 68 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। 

मणिपुर की दो लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था। साठ-सदस्यीय मणिपुर विधानसभा के 32 निर्वाचन क्षेत्र 'इनर मणिपुर' लोकसभा सीट के तहत आते हैं, जबकि 28 विधानसभा क्षेत्र 'आउटर मणिपुर' संसदीय क्षेत्र का हिस्सा हैं। कांग्रेस की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष के. मेघचंद्र ने कहा कि पार्टी ने मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई है और 'इनर मणिपुर' निर्वाचन क्षेत्र के 36 तथा 'आउटर मणिपुर' निर्वाचन क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की है। 

मेघचंद्र ने शुक्रवार रात पत्रकारों से कहा, "अज्ञात हथियारबंद बदमाश कांग्रेस उम्मीदवार अंगोमचा बिमोल अकोइजाम और पार्टी चुनाव एजेंट को कुछ दिन से धमकी दे रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हमने इनर मणिपुर के 36 मतदान केंद्रों और आउटर मणिपुर के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई है।"

बता दें कि इंफाल पूर्वी जिले में एक मतदान केंद्र के पास गोलीबारी की घटना भी हुई थी। मणिपुर पुलिस ने घटना में शामिल होने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति इंफाल पूर्वी जिले के मोइरंगकम्पु साजेब में गोलीबारी की घटना में शामिल थे। इस घटना में शुक्रवार को एक व्यक्ति घायल हो गया था। तीनों आरोपी गोलीबारी करने के बाद चार पहिया वाहन से मौके से फरार हो गए थे और उन्हें घटनास्थल से पांच किलोमीटर से भी कम दूरी पर शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से गोला-बारूद के अलावा एक .32 पिस्तौल और 1.5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। मणिपुर में शुक्रवार को दो लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों - इनर मणिपुर और आउटर मणिपुर में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। 

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024मणिपुरकांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो