लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने की भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा की मौत के मामले की जांच की मांग

By भाषा | Updated: March 19, 2021 14:34 IST

Open in App

शिमला, 19 मार्च हिमाचल प्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा की मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

शर्मा का शव 17 मार्च को नयी दिल्ली में उनके आवास पर पर पंखे से लटकता पाया गया था।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने प्रश्नकाल के बाद यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग, खास कर उनके निर्वाचन क्षेत्र मंडी के लोग शर्मा की ‘‘रहस्यमय तरीके से हुई मौत’’ के असली कारण के बारे में जानना चाहते हैं।

उन्होंने कहा ‘‘अगर बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की सीबीआई जांच की जा सकती है तो शर्मा की मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश क्यों नहीं दिए जा सकते।’’

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।

ठाकुर ने कहा कि जांच के नतीजे सामने आने तक इंतजार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि शर्मा ने अपने लगातार बिगड़ते स्वास्थ्य की वजह से यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि शर्मा को प्रोस्टेट सहित अन्य समस्याएं थीं।

ठाकुर ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि शर्मा की मौत को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने फेसबुक पोस्ट डाले जिनमें शर्मा की मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई है।

शर्मा 2014 और 2019 में मंडी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। 17 मार्च को उनका शव नयी दिल्ली में उनके आवास पर पर पंखे से लटकता पाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए