लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने गुजरात के सूचना एवं प्रसारण विभाग की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने की मांग की

By भाषा | Updated: December 22, 2021 16:07 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 दिसंबर गुजरात में विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य सूचना एवं प्रसारण विभाग द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने की बुधवार को मांग की। पार्टी ने आरोप लगाया गया कि अयोग्य उम्मीदवारों को शामिल करने के लिए नियमों का उल्लंघन किया गया था।

कांग्रेस ने यह मांग गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा सूचना एवं प्रसारण विभाग में अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने के एक दिन बाद की है। अदालत ने प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों की भर्ती करने के ‘‘ तरीके और प्रक्रिया’’ को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया ने दावा किया कि नियमों का उल्लंघन किया गया ताकि वरिष्ठ अधिकारियों या सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ संबंध रखने वाले लोगों को सूचना एवं प्रसारण विभाग में अधिकारियों के रूप में भर्ती किया जा सके।

कांग्रेस की गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आदर्श रूप में गुजरात लोक सेवा आयोग को प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों के लिए भर्ती करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बजाय, भाजपा सरकार ने एक सरकारी प्रस्ताव के जरिये समिति गठित कर दी जो कानून के विरूद्ध है। इसके अलावा, अपना बुनियादी ढांचा होने के बावजूद, एक निजी एजेंसी को लिखित परीक्षा आयोजित करने का ठेका दिया गया था।’’

उल्लेखनीय है कि अंतिम सूची में स्थान नहीं पाने वाले चार उम्मीदवारों की याचिका पर उच्च न्यायालय ने प्रथम श्रेणी में उप निदेशक (सूचना),और द्वितीय श्रेणी में सहायक सूचना निदेशक (पत्रकारिता) के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए