लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने की भाजपा नेता गौतम के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By भाषा | Updated: September 27, 2021 16:01 IST

Open in App

देहरादून, 27 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम के गांधी परिवार को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को देहरादून कोतवाली में उनके खिलाफ तहरीर दी और उनका पुतला फूंका।

कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पल्टन बाजार स्थित कोतवाली पहुंचे और गौतम के खिलाफ तहरीर देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

गौतम ने यहां रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की एक बैठक में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा था, ‘‘इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा की शादी हिंदुओं से नहीं हुई है लेकिन उनके परिजन अपने को ब्राह्मण घोषित करने का प्रयास कर रहे हैं।’’

राज्य कांग्रेस मुख्यालय के बाहर यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौतम का पुतला फूंका और कहा कि वे ऐसी कोई बात बर्दाश्त नहीं करेंगे, जो उनके नेताओं के खिलाफ की गई हो।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा ‘एक छोटी और घटिया सोच‘ वाली पार्टी है और उसके नेता का यह बयान इसी सोच को दर्शा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?