लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने बेलगाम और तिरुपति लोकसभा सीटों के उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए

By भाषा | Updated: March 26, 2021 13:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च कांग्रेस ने कर्नाटक की बेलगाम लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए सतीश जाराकिहोली और आंध्र प्रदेश की तिरुपति लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए चिंता मोहन को उम्मीदवार घोषित किया है।

पार्टी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन दोनों नेताओं की उम्मीदवारी को स्वीकृति प्रदान की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सुरेश अंगड़ी के निधन के कारण बेलगाम लोकसभा सीट रिक्त हुई है। पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उनका निधन हुआ था।

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता बल्ली दुर्गा प्रसाद राव के निधन के कारण तिरुपति लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उनका निधन भी पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुआ था।

इन दोनों लोकसभा सीटों पर 17 अप्रैल को उपचुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए