लाइव न्यूज़ :

पंजाब संकट: कांग्रेस कैप्टन को नाराज नहीं करना चाहती और सिद्धू को खोना नहीं चाहती

By बलवंत तक्षक | Updated: June 20, 2019 07:04 IST

Open in App
ठळक मुद्देअपने महकमे बदले जाने से नाराज चल रहे सिद्धू को कांग्रेस में बड़ा पद मिलने की चर्चा हैं. कांग्रेस नेतृत्व इस लड़ाई के चलते कैप्टन को नाराज नहीं करना चाहता

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की लड़ाई में कांग्रेस आलाकमान बीच का रास्ता तलाश रहा है. कांग्रेस नेतृत्व इस लड़ाई के चलते कैप्टन को नाराज नहीं करना चाहता, लेकिन सिद्धू को भी नहीं खोना चाहता.

कैप्टन व सिद्धू के बीच बढ़ती खींचतान को देखते हुए आम आदमी पार्टी और लोक इंसाफ पार्टी ने सिद्धू को अपनी तरफ आने का खुला न्योता दिया है. अपने महकमे बदले जाने से नाराज चल रहे सिद्धू को कांग्रेस में बड़ा पद मिलने की चर्चा हैं. उनके अगले एक-दो दिन में बिजली व नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत विभागों का प्रभार संभाल लेने की उम्मीद है.

इसके बाद सिद्धू को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. कैप्टन ने 6 जून को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सिद्धू से स्थानीय निकाय, पर्यटन और सांस्कृतिक महकमे लेकर उन्हें बिजली व नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत विभाग दे दिए थे. इसे कैप्टन की सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई के रूप में देखा गया था.

इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी से मिलकर कैप्टन की शिकायत करते हुए उन्होंने विभाग बदले जाने को अपना कद घटाए जाने के रूप में आंका. हालांकि राहुल ने उन्हें नए विभाग ही संभालने के निर्देश दिए. इस दौरान राहुल ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्दी ही उन्हें पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील