लाइव न्यूज़ :

कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार रहा

By भाषा | Updated: May 3, 2021 12:38 IST

Open in App

चेन्नई, तीन मई कांग्रेस ने तमिलनाडु की कन्याकुमारी लोकसभा सीट के उपचुनाव में जीत हासिल करते हुए इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

कांग्रेस उम्मीदवार विजय वसंत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार पोन राधाकृष्णन को 1,37,950 मतों के अंतर से पराजित किया।

पिछले साल कांग्रेस सांसद एच वसंत कुमार के निधन के कारण यहां उपचुनाव हुआ। वसंत कुमार का निधन कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुआ था।

वसंत कुमार के पुत्र विजय वसंत को कांग्रेस ने इस उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया था। भाजपा की ओर से राधाकृष्णन को टिकट दिया गया जो 2014 में कन्याकुमारी से चुनाव जीते थे।

कांग्रेस उम्मीदवार विजय वसंत को 52.5 फीसदी वोट मिले तो भाजपा उम्मीदवार को 39.92 फीसदी वोट से ही संतोष करना पड़ा।

जीत के बाद विजय वसंत ने जनता का आभार प्रकट किया और लोगों से कोरोना महामारी के मद्देनजर जश्न नहीं मनाने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए