लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने सशस्त्र आतंकवादियों को भारत में घुसाने को लेकर पाकिस्तान की निंदा की

By भाषा | Updated: January 2, 2020 06:46 IST

कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई ने भारत में घुसपैठियों और आतंकवादियों को भेजने को लेकर बुधवार को पाकिस्तान की निंदा की और सीमा के आसपास रहने वाले लोगों से राजौरी में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के अभियान में हरसंभव सहयोग करने की अपील की।

Open in App

कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई ने भारत में घुसपैठियों और आतंकवादियों को भेजने को लेकर बुधवार को पाकिस्तान की निंदा की और सीमा के आसपास रहने वाले लोगों से राजौरी में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के अभियान में हरसंभव सहयोग करने की अपील की।

राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के समीप नये साल के पहले दिन सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ नाकाम कर दी लेकिन दो जवान शहीद हो गये।

दो सैनिकों की शहादत पर दुख प्रकट करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा, ‘‘हमारे सैनिकों के नि:स्वार्थ बलिदान ने हमेशा ही निर्दोष नागरिकों को आतंकवादियों से बचाया है।’’

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘नौशेरा सेक्टर में शेरी बेल्ट के खेरी गुन्नी इलाके में आतंकवादियों के एक समूह की उपस्थिति चिंता का विषय है।’’ आतंकवादियों का सफाया करने में सेना और पुलिस के बीच तालमेल की प्रशंसा करते हुए कांग्रेस नेता ने स्थानीय लोगों से सुरक्षाबलों को उनके अभियान में हरसंभव सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने इस बात को लेकर भी पाकिस्तान की कड़ी निंदा की कि वह बार-बार संघर्ष विराम उल्लंघन करता है और इस तरह आतंकवादियों को भारत में घुसाने में मदद पहुंचाने के लिए उन्हें आड़ प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों और सीमा पर रहने वाले बहादुर लोगों ने पाकिस्तान के इस नापाक मंसूबे को हमेशा नाकाम किया है। 

टॅग्स :कांग्रेसपाकिस्तानइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए