लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने बदला शिवसेना का तेवर और कलेवर, हिंदुत्व छोड़ धर्मनिरपेक्षता के रास्ते चलेगी सरकार

By शीलेष शर्मा | Updated: November 17, 2019 05:05 IST

उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार सरकार के गठन में मुख्यमंत्री का पद शिवसेना को देने को लेकर सहमत कांग्रेस दो मुद्दों पर अड़ी हुई थी, जिसमें भाजपा से शिवसेना के पूरी तरह से रिश्ता तोड़ने और कट्टर हिंदुत्व को छोड़कर सभी के साथ धर्मनिरपेक्षता के आधार पर समान व्यवहार करने की शर्त शामिल थी.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर कांग्रेस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. कांग्रेस-राकांपा और शिव सेना के बीच आम सहमति के आधार पर तैयार किया गया है.

महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर कांग्रेस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. शिवसेना अब कट्टर हिंदुत्व का चोला उतारकर धर्मनिरपेक्षता के रास्ते चलेगी. यह बात उस न्यूनतम साझा कार्यक्रम में शामिल की गई है जो कांग्रेस-राकांपा और शिव सेना के बीच आम सहमति के आधार पर तैयार किया गया है.

उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार सरकार के गठन में मुख्यमंत्री का पद शिवसेना को देने को लेकर सहमत कांग्रेस दो मुद्दों पर अड़ी हुई थी, जिसमें भाजपा से शिवसेना के पूरी तरह से रिश्ता तोड़ने और कट्टर हिंदुत्व को छोड़कर सभी के साथ धर्मनिरपेक्षता के आधार पर समान व्यवहार करने की शर्त शामिल थी.

न्यूनतम साझा कार्यक्रम में कांग्रेस और रांकापा के संयुक्त चुनावी घोषणा पत्र मंे किए गए वादों को पूरा करने के बात भी सुनिश्चित की गई है. हालांकि, कांग्रेस ने अभी यह साफ नहीं किया है कि वह सरकार में शामिल होगी. लेकिन, विधायकों के दबाव के साथ-साथ शरद पवार के निरंतर आग्रह के कारण यह संभावना प्रबल होती जा रही है कि स्थायी सरकार देने के लिए कांग्रेस का सरकार में शामिल होना जरूरी है.

पवार सोमवार को सोनिया गांधी से इस पहलू पर भी चर्चा करेंगे, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि कांग्रेस की भूमिका क्या होगी जिसके आधार पर तीनों दलों के बीच अंतिम दौर की बातचीत के बाद सरकार के गठन का रास्ता खुल जाएगा.

अगले एक सप्ताह में सरकार! समझा जाता है कि शरद पवार और सोनिया गांधी के बीच होने वाली मुलाकात में न्यूनतम साझा कार्यक्रम में शामिल किए गए मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ सरकार के स्वरूप को लेकर बातचीत होगी, जिसके आधार पर अगले एक सप्ताह में महाराष्ट्र को शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार मिल सकती है.

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए