लाइव न्यूज़ :

आप नेता ने कहा- दिल्ली चुनाव में बीजेपी और उनकी पार्टी के बीच होगा सीधा मुकाबला, कांग्रेस को नहीं समझा जा सकता प्रतिद्वंद्वी

By भाषा | Updated: November 17, 2019 13:18 IST

आम आदमी पीर्टी से सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि दिल्ली में कोई कांग्रेस का जिक्र भी नहीं करता और उसे दिल्ली में होने वाले चुनावों में प्रतिद्वंद्वी भी नहीं समझा जा सकता।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह का कहना है कि अगले साल की शुरुआत में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होगा।उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोगों ने हमारा काम देखा है और वे इससे खुश हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह का कहना है कि अगले साल की शुरुआत में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होगा और कांग्रेस प्रतिस्पर्धा में ही नहीं है। सिंह ने उन खबरों को दरकिनार कर दिया कि कांग्रेस हरियाणा की तरह चुनाव में छुपा रुस्तम साबित हो सकती है और कड़ा मुकाबला दे सकती है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में स्थिति ‘‘पूरी तरह अलग’’ है। आप के सांसद सिंह ने दावा किया कि दिल्ली में कोई कांग्रेस का जिक्र भी नहीं करता और उसे दिल्ली में होने वाले चुनावों में प्रतिद्वंद्वी भी नहीं समझा जा सकता।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में लोगों ने हमारा काम देखा है और वे इससे खुश हैं। वे इसके आधार पर ही मतदान करेंगे।’’ सिंह ने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन करने की संभावनाओं को नकार दिया।

आगामी चुनाव को लेकर ‘आप’ के एजेंडे के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि पिछले पांच साल में ‘आप’ सरकार अपनी योजनाओं के जरिए समाज के हर वर्ग तक पहुंची, भले ही वह बच्चों एवं युवाओं के कल्याण के लिए शिक्षा हो, बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा हो, बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा हो या उनकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने की योजना हो।

उन्होंने कहा, ‘‘यह दर्शाता है कि हम सभी को आगे ले जाने पर विचार करते है। यही वे एजेंडे हैं, जिन्हें सरकार सत्ता में आने के बाद आगे लेकर जाएगी।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों के नियमन संबंधी केंद्र की हालिया घोषणा भाजपा के लिए पासा पलट सकती है, सिंह ने कहा कि यह भगवा दल का एक और ‘‘जुमला’’ है।

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा इस कदम के लिए गंभीर है तो वह इसके लिए अध्यादेश ला सकती थी ‘‘लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यह ‘जुमले’ के अलावा और कुछ नहीं है।’’ 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2019संजय सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप