लाइव न्यूज़ :

‘टूलकिट’ मामला: दिल्ली पुलिस की जांच को कांग्रेस ने गैरकानूनी बताया, जांच से खुद को हटाया

By भाषा | Updated: May 28, 2021 07:59 IST

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत के नौ दिन बाद कांग्रेस ने जांच से खुद को हटायादिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच को अवैध तथा कानून का उल्लंघन करने वाला बतायारमन सिंह तथा संबित पात्रा के खिलाफ एक ‘झूठी और मनगढंत’ टूलकिट प्रसारित करने के मामले में प्राथमिकी

नयी दिल्ली: ‘टूलकिट’ मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ अपनी प्रारंभिक शिकायत के नौ दिन बाद कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को जांच से खुद को हटा लिया और दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच को अवैध तथा कानून का उल्लंघन करने वाला बताया।

कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा और रोहन गुप्ता ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर सभी दस्तावेज छत्तीसगढ़ भेजने की मांग की जहां भाजपा नेताओं रमन सिंह तथा संबित पात्रा के खिलाफ एक ‘झूठी और मनगढंत’ टूलकिट प्रसारित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

गौड़ा और गुप्ता ने दावा किया कि उच्चतम न्यायालय ने पहले व्यवस्था दी थी कि प्रथम प्राथमिकी के तहत जांच की जाएगी और एक ही अपराध में दूसरी प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकती।

गौड़ा ने ट्विटर पर पत्र साझा करते हुए लिखा, ‘‘दिल्ली पुलिस हमारी शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने में विफल रही। हम छत्तीसगढ़ में दर्ज प्राथमिकी में पक्ष हैं और वहां मामले को देख रहे हैं। अपनी जांच जारी रखकर दिल्ली पुलिस कानून और उच्चतम न्यायालय के फैसलों का उल्लंघन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :संबित पात्रारमन सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए