लाइव न्यूज़ :

गुजरात हार के बाद कांग्रेस ने 'आप' और एआईएमआईएम को बताया दोषी, शशि थरूर ने झाड़ा पल्ला, बोले-"मैंने तो प्रचार भी नहीं किया था, कुछ बोल नहीं सकता"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 8, 2022 16:33 IST

गुजरात विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस प्रमुख जगदीश ठाकोर ने पार्टी की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी गुजरात की जनता द्वारा दिये जनादेश को स्वीकार करती है और हम हार के कारणों को तलाशने का प्रयास करेंगे। इसमें कोई शक नहीं की आप और एआईएमआईएम के कारण कांग्रेस को काफी नुकसान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में शर्मनाक पराजय के बाद कांग्रेस में मची खलबली, पार्टी के प्रभारी ने दिया इस्तीफा गुजरात कांग्रेस प्रमुख जगदीश ठाकोर ने हार के लिए आप और एआईएमआईएम को बताया जिम्मेदारकांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी हार से झाड़ा पल्ला, बोले- मैं तो प्रचार में भी नहीं था

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के शर्मनाक हार के बाद पार्टी में खासी खलबली मची हुई है। पार्टी के गुजरात प्रभारी डॉक्टर रघु शर्मा ने नैतिक आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के हार को स्वीकार करते हुए शर्मा ने पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेजा है।

वहीं गुजरात कांग्रेस प्रमुख जगदीश ठाकोर ने चुनावी हार के बाद पार्टी की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी गुजरात की जनता द्वारा दिये जनादेश को स्वीकार करती है और हार के कारणों को तलाशने का प्रयास करेगी।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं और यह बात पूरी तरह से सच है कि आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के कारण कांग्रेस के वोट कटे हैं। हमारी हार में इन दोनों पार्टियों का बहुत बड़ा रोल है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम अपनी कमियों का विश्लेषण करने के लिए जल्द ही बैठक करेंगे। वहीं सत्ताधारी भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अगली सरकार अपने वादों को पूरा करेगी।

ताजा जनकारी के मुताबिक विधानसभा की 182 सीटों में से भाजपा ने अबी तक 157 पर बढ़त बना ली है या फिर जीत गई है। वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनाव से भी खराब प्रदर्शन करते हुए 17 सीटों पर आगे चल रही है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी 5 और अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। हार के बाद कांग्रेस पार्टी से कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

गुजरात और हिमाचल के चुनाव में पार्टी से स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर रहने वाले लोकसभा सांसद शशि थरूर ने पार्टी के गुजरात में निराशाजनक प्रदर्शन पर कहा, "मैं न तो कोई हूं जिसने गुजरात में प्रचार किया और न ही मैं उन लोगों की सूची में हूं, जिनके प्रचार करने की उम्मीद थी, इसलिए जमीन पर नहीं होने के कारण, मेरे लिए आपको जवाब देना बेहद मुश्किल है।"

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेसBJPशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर