लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस-भाजपा पांचों चुनावी राज्यों में तैनात कर रहे हैं कर्नाटक के पार्टी प्रचारकों को

By अनुभा जैन | Updated: October 11, 2023 13:38 IST

कांग्रेस और भाजपा पांच चुनावी राज्यों यानी मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में पार्टी के प्रचार के लिए कर्नाटक से अनुभवी प्रचारकों को तैनात कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस और भाजपा पांचों चुनावी राज्यों में कर्नाटक से अपने नेताओं को तैनात कर रही हैइन राज्यों में कांग्रेस ने कर्नाटक से 33 मंत्री और बीजेपी ने 66 विधायकों को चुनावी कार्यों में लगाया हैकांग्रेस ने एमपी और तेलंगाना डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को प्रभारी बनाया है

बेंगलुरु:कांग्रेस और भाजपा पांच चुनावी राज्यों यानी मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में पार्टी के प्रचार के लिए कर्नाटक से अनुभवी प्रचारकों को तैनात कर रही हैं। इन राज्यों में कांग्रेस की ओर से 33 मंत्री और बीजेपी की ओर से 66 विधायकों के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी तैनात करने का फैसला किया गया है।

बीजेपी के ज्यादातर नेताओं की तैनाती पड़ोसी राज्य तेलंगाना में की गई है। इससे पहले कर्नाटक भाजपा के 45 विधायकों ने बीते अगस्त में ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के प्रचार का काम किया था। करीब 20 विधायक जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं और कई कार्यकर्ता अगले सप्ताह चले जायेंगे।

बीवाई विजयेंद्र, राज्य भाजपा अध्यक्ष और बीएस येदियुरप्पा के बेटे के पास तेलंगाना के विकाराबाद जिले के चार निर्वाचन क्षेत्रों का प्रभार है। वहीं धारवाड़ के केंद्रीय विधायक और राज्य भाजपा महासचिव महेश तेंगनाकी पालकुर्थी विधानसभा सीट के प्रभारी हैं।

इसी तरह कांग्रेस नेतृत्व भी 5 राज्यों में जमीनी स्तर पर अपने पदाधिकारियों की नियुक्ति चाहता है क्योंकि पार्टी कर्नाटक मॉडल का पालन करने पर जोर दे रही है। जिसने मई के विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण संख्या में वोट हासिल किए थे।

इसी क्रम में कांग्रेस के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार एमपी और तेलंगाना के प्रभारी बन गये हैं। वहीं अनुभवी विधायक बीके हरिप्रसाद को राजस्थान में तैनात किया गया है।

लेकिन इस कदम से बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में भी चिंता बढ़ गई है। चिंता की बात यह है कि मंत्रियों की अनुपस्थिति से पार्टी के अन्य महत्वपूर्ण काम धीमे हो जाएंगे और साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और विधानमंडल में विपक्ष के नेताओं की नियुक्ति के मुद्दे में भी देरी होगी।

मामले में राज्य कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद ने कहा, “कार्यकर्ताओं को बैचस में काम करने के लिए भेजा जाएगा। कर्नाटक हमेशा हमारी प्राथमिकता रहेगा।”

इधर बीजेपी की ओर से एमपी में जबलपुर संभाग के प्रभारी पूर्व विधायक सीटी रवि ने कहा कि प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और विपक्ष के नेताओं के पद जल्द भरे जाएंगे। चुनाव कार्य पार्टी के इन कार्यों में बाधा नहीं बनेगा।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023कर्नाटकराजस्‍थान चुनावतेलंगाना चुनावमध्य प्रदेश चुनावBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए