लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने दिल्ली में नगर निगम चुनाव से पहले ‘पोल खोल यात्रा’ की शुरुआत की

By भाषा | Updated: October 25, 2021 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर कांग्रेस ने दिल्ली में नगर निगम चुनावों से पहले सोमवार को ‘पोल खोल यात्रा’ की शुरुआत की और कहा कि वह केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार और दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के ‘खोखले वादों’ को जनता के समक्ष बेनकाब करेगी।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार की अगुवाई में पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा की शुरुआत की।

अनिल कुमार ने कहा, ‘‘नगर निगम में भाजपा और केजरीवाल सरकार से जनता दुखी है। उनसे पोल खोल यात्रा के दौरान सीधा संवाद करने से पता चला कि अब जनता बदलाव चाहती है, कांग्रेस की सरकार चाहती है।’’

उन्होंने बताया कि यह यात्रा दिल्ली के सभी 272 वार्डों में निकलेगी। दिल्ली के तीनों नगर निगमों के लिए अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं।

अनिल कुमार ने कहा, ‘‘इस यात्रा के जरिए केंद्र और दिल्ली सरकार के झूठे वादों को बेनकाब करना है।’’

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान दिल्ली में कोविड-19 की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी, दिल्ली में बारिश के समय जलभराव की समस्या तथा कई अन्य मुद्दों को जनता के समक्ष उठाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए