लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, नगर निकाय चुनाव में बढ़त, 49 में से 35 निकायों में बना पार्टी का बोर्ड

By भाषा | Updated: November 26, 2019 18:49 IST

पार्टी कुल मिलाकर 965 वार्डों में जीती। 736 प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी, 16 प्रत्याशी बहुजन समाज पार्टी, तीन प्रत्याशी माकपा के जीते तो 385 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने 49 नगर निकायों में से 35 नगर निकायों में कांग्रेस प्रत्याशियों के अध्यक्ष बनने पर खुशी व्यक्त की है।

Open in App
ठळक मुद्देइसे जनता का कांग्रेस के प्रति प्रगाढ़ हुए विश्वास के फलस्वरूप मिले आशीर्वाद का परिचायक बताया है।13 निकायों में भारतीय जनता पार्टी अपना अध्यक्ष बनाने में सफल रही है।

नगर निकाय चुनाव में अपनी बढ़त को कायम रखते हुए सत्तारूढ़ कांग्रेस 49 में से 35 निकायों में अपना अध्यक्ष यानी बोर्ड बनाने में सफल रही है।

राज्य में 49 निकायों में बोर्ड अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को चुनाव हुआ। राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार, कुल मिलाकर 35 निकायों में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वहीं 13 निकायों में भारतीय जनता पार्टी अपना अध्यक्ष बनाने में सफल रही है।

जैसलमेर नगरपरिषद में हरिवल्लभ कल्ला निर्दलीय के रूप में अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में निकाय चुनाव के पहले चरण में 16 अप्रैल को तीन नगर निगमों, 17 नगर परिषदों व 29 नगरपालिकों में 2105 वार्ड पार्षदों के लिए चुनाव हुआ। इसका परिणाम 19 नवंबर को घोषित हुआ और इसमें कांग्रेस का दबदबा रहा।

पार्टी कुल मिलाकर 965 वार्डों में जीती। 736 प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी, 16 प्रत्याशी बहुजन समाज पार्टी, तीन प्रत्याशी माकपा के जीते तो 385 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने 49 नगर निकायों में से 35 नगर निकायों में कांग्रेस प्रत्याशियों के अध्यक्ष बनने पर खुशी व्यक्त की है।

उन्होंने इसे जनता का कांग्रेस के प्रति प्रगाढ़ हुए विश्वास के फलस्वरूप मिले आशीर्वाद का परिचायक बताया है। पायलट ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद हुए उपचुनाव व निकाय चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सफल बनाकर स्पष्ट कर दिया है कि जनता राज्य सरकार की कार्यप्रणाली से पूर्णतया संतुष्ट है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन पूरी मुस्तैदी के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक ले जाकर उनके हित में सक्रियता से काम कर रहा है। 

टॅग्स :कांग्रेसराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सचिन पायलटजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील