लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, "वाजपेयी जी नेहरू के जमाने के प्रोडक्ट थे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 25, 2022 14:23 IST

कांग्रेस मीडिया सेल के प्रभारी और सांसद जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम लिया और कहा कि वायजेपी जी की सोच और नरेंद्र मोदी की सोच में जमीन-आसमान का फासला है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला करने के लिए दिवंगत पूर्व पीएम अटल बिहारी वापेयी का सहारा लियाजयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी और वाजपेयी जी की सोच में जमीन-आसमान का फासला हैवाजपेयी जी नेहरू के जमाने के प्रोडक्ट हैं लेकिन मोदी जी नेहरू की विरासत को मिटाने में लगे हुए हैं

दिल्ली: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पितामह कहे जाने वाले दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सहारा लिया है। कांग्रेस मीडिया सेल के प्रभारी और सांसद जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर निशाना साधने के लिए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम का प्रयोग करते हुए कहा कि वायजेपी जी की सोच और नरेंद्र मोदी की सोच में जमीन-आसमान का फासला है।

जयराम रमेश ने अलट बिहारी वाजयेपी के सर्वधर्म समभाव की विचारधार को याद करते हुए कहा, "अटल बिहारी वाजपेयी जी के समय में अब्दुल कलाम राष्ट्रपति बने थे। वाजपेयी जी और मोदी जी की सोच में जमीन-आसमान का फर्क है क्योंकि वाजपेयी जी नेहरू के जमाने के प्रोडक्ट हैं लेकिन मोदी जी एक ही चीज में लगे हुए हैं कि जवाहर लाल नेहरू के विरासत को कैसे हटाएं।"

पत्रकार सम्मेलन में रमेश ने राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' के बारे में बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी बीते 48 दिनों से पद यात्रा कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने 4 प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आने वाली 31 अक्टूबर को भी वो हैदराबाद में अपना 5वां प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

रमेश ने पत्रकारों से बात करते हुए आगे कहा कि वहीं अगर बीते 48 दिनों की यात्रा को देखें तो राहुल गांधी ने इस दौरान देश की एकता को मजबूती प्रदान करने के लिए 4 रैलियां और 35 छोटी जनसभाएं भी की हैं लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस दौरान केवल एक ही एजेंडा है कि वो कैसे जवाहर लाल नेहरू के विरासत को इस देश से हटा दें?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने प्रेस वार्ता में यह भी कहा कि राहुल गांधी 'भारत जोड़ो' यात्रा के दौरान अपने सफर में न केवल सामाजिक संस्थाओं के लोगों से मिल रहे हैं, बल्कि देश का क्या धर्म होना चाहिए, इसके लिए वो सभी धर्माचायों से भी खुलकर बात कर रहे हैं। देश से जुड़ा हर वो मुद्दा, जो आम आदमी के मानस को प्रभावित करता है, राहुल गांधी उस पर लगातार चर्चा कर रहे हैं।

इतना ही नहीं यात्रा के दौरान राहुल गांधी किसानों से बात कर रहे हैं और उनके मुद्दों को उठाने का प्रयास कर रहे हैं। मोदी राज में किसान पीड़ित है, शोषित है। राहुल इस बात को समझ रहे हैं और वो उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। कर्नाटक के बाद अब राहुल गांधी की यात्रा तेलंगाना में प्रवेश कर चुकी है। तेलंगाना में अगले 11 दिनों चलने वाली इस यात्रा में कुल 8 जिले कवर होंगे। उसके बाद यात्रा महाराष्ट्र के नांदेड़ जाएगी और महाराष्ट्र में करीब 16 दिन यात्रा रहेगी।

टॅग्स :Jairam Rameshअटल बिहारी वाजपेयीजवाहरलाल नेहरूनरेंद्र मोदीराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण