लाइव न्यूज़ :

वीर सावरकर को कांग्रेस ने कहा बलात्कारी, देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा-शिवसेना इतना असहाय क्यों महसूस कर रही है

By भाषा | Updated: February 13, 2020 21:00 IST

शिवसेना महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार चला रही है। पूर्व मुख्यमंत्री फड़नवीस ने महाराष्ट्र कांग्रेस की पत्रिका 'शिडोरी' में सावरकर को लेकर प्रकाशित दो लेखों का जिक्र किया और पूछा कि शिवसेना इतना असहाय क्यों महसूस कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता देवेन्द्र फड़नवीस ने पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस 'शिडोरी' प्रकाशित करती है।दिवंगत सावरकर को कथित रूप से माफी मांगने वाला और बलात्कारी करार दिया गया है।

भाजपा नेता देवेन्द्र फड़नवीस ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पर कांग्रेस के हमलों को नजरअंदाज करने को लेकर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना पर निशाना साधा।

शिवसेना महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार चला रही है। पूर्व मुख्यमंत्री फड़नवीस ने महाराष्ट्र कांग्रेस की पत्रिका 'शिडोरी' में सावरकर को लेकर प्रकाशित दो लेखों का जिक्र किया और पूछा कि शिवसेना इतना असहाय क्यों महसूस कर रही है।

उन्होंने मराठी पत्रिका पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। फड़नवीस ने पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस 'शिडोरी' प्रकाशित करती है, जिसमें दिवंगत सावरकर को कथित रूप से माफी मांगने वाला और बलात्कारी करार दिया गया है।

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष फड़नवीस ने कहा, ''ये संदर्भ पत्रिका में प्रकाशित दो अलग-अलग लेखों का हिस्सा हैं। मुझे आश्चर्य है कि शिवसेना सत्ता के लिए इतनी असहाय हो गई है कि उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस हिंदुत्व विचारक सावरकर का अपमान कर रही है।''

उन्होंने कहा, ''पत्रिका पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और कांग्रेस को सावरकर के खिलाफ अपमानजनक लेखों के लिए माफी मांगनी चाहिए।'' 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण