लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत ने BJP पर बोला हमला, कहा- मोदी सरकार को ले डूबेगा राफेल डील

By भाषा | Updated: October 22, 2018 20:14 IST

गहलोत ने बढ़ती महंगाई सहित अन्य मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा, ' महंगाई बढ़ी है, रुपये की कीमतें घट रही हैं और उनके वादे धराशायी हो रहे हैं।

Open in App

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए सोमवार को कहा कि राफेल सौदा मोदी सरकार को ले डूबेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ नीचे गिर गया है और मोदी के दिये गये भाषणों को देखते हुए कांग्रेस को मुहिम चलाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सब चीजें सामने आ गई हैं। गहलोत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'राफेल सौदा मोदी सरकार को ले डूबेगा'।

उन्होंने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान बनाने का ठेका हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से छीन लिया गया जो सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के कर्मचारियों का अपमान था। उन्होंने कहा कि जब हमने एचएएल कार्यालय का दौरा किया तो कर्मचारियों की आखों में आंसू देखे। कंपनी के पूर्व कर्मचारियों ने भी इसे एचएएल का अपमान बताया।

गहलोत ने बढ़ती महंगाई सहित अन्य मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा, ' महंगाई बढ़ी है, रुपये की कीमतें घट रही हैं और उनके वादे धराशायी हो रहे हैं। मोदी के पिछले भाषणों को अब के भाषणों से तुलना करें, मैं विश्वास दिलाता हूं कि कांग्रेस को देश में मुहिम चलाने की आवश्यकता नहीं है।' उन्होंने कहा कि 30 साल बाद भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर मोदी प्रधानमंत्री बने, लेकिन वादों को पूरा नहीं किया गया।

सुभाष चंद्र बोस की उपेक्षा के मोदी के आरोपों पर गहलोत ने कहा कि पूरा देश नेताजी का सम्मान करता है।

टॅग्स :राफेल सौदाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए