लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल और केसीआर जैसे नेताओं पर भरोसा नहीं, विपक्षी एकता के लिए नीतीश के प्रयासों पर बोली कांग्रेस

By भाषा | Updated: May 28, 2023 07:45 IST

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने, “बहरहाल, हम यह नीतीश बाबू के विवेक पर छोड़ देते हैं। वह तय कर सकते हैं कि उन्हें किसे साथ लेकर चलना है।” 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने कहा, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर अब भी भरोसा नहीं कर पा रही है।इन नेताओं ने “पिछले आठ-नौ वर्षों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद की है।

पटनाः कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि वह विपक्षी दलों को एकजुट करने के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों की बहुत सराहना करती है, लेकिन वह तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) और दिल्ली के उनके समकक्ष अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं पर ‘‘अब भी भरोसा नहीं कर पा रही है।’’

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने आरोप लगाया कि इन नेताओं ने “पिछले आठ-नौ वर्षों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद की है।” बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति के मुख्यालय सदाकत आश्रम में पत्रकारों से मुखातिब शर्मा ने कहा, “मैं कांग्रेस के एक आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में पूरी जिम्मेदारी की भावना के साथ यह दावा करता हूं कि हम अभी भी केजरीवाल और केसीआर पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।”

अपनी बात के समर्थन में शर्मा ने अब वापस लिए जा चुके कृषि कानूनों के प्रति केजरीवाल के समर्थन का जिक्र किया। उन्होंने केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के खुलासे के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की गिरफ्तारी की भी मांग की थी। शर्मा ने कहा, “बहरहाल, हम यह नीतीश बाबू के विवेक पर छोड़ देते हैं। वह तय कर सकते हैं कि उन्हें किसे साथ लेकर चलना है।” 

टॅग्स :कांग्रेसनीतीश कुमारअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील