लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Congress: यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 1, 2022 15:31 IST

कांग्रेस ने इसके साथ ही नकुल दुबे, वीरेंद्र चौधरी, अनिल यादव, योगेश दीक्षित, अजय राय और नसीमुद्दीन सिद्दीकी को क्षेत्रीय अध्यक्ष पर नियुक्ति की है। कांग्रेस ने जातीय समीकरण का साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने उत्तर प्रदेश इकाई में छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति भी की है। विधानसभा चुनाव 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद अजय कुमार लल्लू ने इस्तीफा दे दिया था।कांग्रेस को विधानसभा में 2 सीट मिली थीं। 

नई दिल्लीः कांग्रेस में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। ब्रजलाल खाबरी को उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश इकाई में छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति भी की है। विधानसभा चुनाव 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद अजय कुमार लल्लू ने इस्तीफा दे दिया था।

पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में छह क्षेत्रीय प्रमुखों की भी नियुक्ति की। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद अजय लल्लू द्वारा प्रदेश इकाई के प्रमुख के पद से इस्तीफा दिए जाने कुछ महीने बाद ये नियुक्तियां की गई हैं।

कांग्रेस ने इसके साथ ही नकुल दुबे, वीरेंद्र चौधरी, अनिल यादव, योगेश दीक्षित, अजय राय और नसीमुद्दीन सिद्दीकी को क्षेत्रीय अध्यक्ष पर नियुक्ति की है। कांग्रेस ने जातीय समीकरण का साधा है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी हैं। कांग्रेस को विधानसभा में 2 सीट मिली थीं। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली करारी पराजय के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस पार्टी को मात्र दो सीटों पर जीत मिली। सात चरणों में संपन्न हुए उप्र विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च 2022 को हुई थी।

पिछली 17वीं विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता रहीं आराधना मिश्रा 'मोना' प्रतापगढ़ जिले की अपनी परंपरागत रामपुर खास सीट से चुनाव जीतीं जबकि महराजगंज जिले की फरेंदा विधानसभा सीट से वीरेंद्र चौधरी चुनाव जीते। कुशीनगर जिले की तमकुहीराज विधानसभा सीट से दो बार से चुनाव जीत रहे अजय कुमार लल्‍लू खुद चुनाव हार गये और तीसरे नंबर पर चले गये।

टॅग्स :प्रियंका गांधीउत्तर प्रदेशकांग्रेसलखनऊराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए